5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सट्टे के चक्कर में गुमानपुरा सीआई नपे, तो दूसरे थाने वाले दौडे, 6 सटोरिये पकडे

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 22 Sep 2017, 1:55 AM IST

betting

betting

कोटा . थाना इलाके में सट्टे पर लगाम नहीं कसने के मामले में लाइन हाजिर हुए गुमानपुरा सीआई के मामले से दूसरे थानों ने सबक ले लिया है। बोरखेडा पुलिस ने गुरुवार को दो जगह कार्रवाई कर छह सटोरिए धर दबोचे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को हुए एक दिवसीय क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने का बोरखेड़ा पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो जगहों से 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 1.47 लाख रुपए, 23 मोबाइल, लैपटॉप व एलईडी समेत काफी उपकरण मिले हैं। साथ ही डायरियों में लाखों रुपए का हिसाब भी मिला है। पुलिस सटोरियों से पूछताछ कर रही है।

Read More: कहीं गोरखपुर न बन जाए कोटा, ऑक्सीजन सिलेण्डर हुए खत्म, अटकी मासूमों की जान


शहर पुलिस अधीक्षक अंशुमान भौमिया ने बताया कि भारत-आस्ट्रेलिया मैच के दौरान सट्टा लगने पर निगाह रखने के निर्देश दिए थे। सूचना मिली कि बोरखेड़ा क्षेत्र में दो जगहों पर मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। एएसपी अनंत कुमार, उप अधीक्षक राजेश मेश्राम व बोरखेडणा थानाध्किारी महावीर सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। दो टीमों ने दोनों जगहों पर दबिश देकर 3-3 सटोरियों को गिरफ्तार किया।

Read More: स्वर्गवासी के नाम आवंटित कर दी दशहरा मेले में दुकान...पार्षद के आरोप पर बिफरी राजस्व अधिकारी

यहां हुई कार्रवाई
सीआई महावीर सिंह ने बताया कि टैगोर नगर कृष्णा विहार निवासी राजकुमार सिंधी (44) के मकान में सट्टे की सूचना पर सर्च वारंट लेकर पुलिस ने दबिश दी। यहां मैच के दौरान हर गेंद, रन व स्कोर पर सट्टा लगाते हुए तीन जने मिले। जिन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया। इनमें राजकुमार सिंधी, इंदिरा मार्केट निवासी मुकेश सोनी(32) व चश्मे की बावड़ी घंटाघर निवासी मोहम्मद हसन उर्फ बसरु शामिल है। पुलिस ने यहां से 1.26 लाख रुपए नकद,11 मोबाइल, लैपटॉप, एलईडी, पेन ड्राइव व डायरियां मिली है। डायरियों में लाखों का हिसाब लिखा हुआ है।

#kotadussehramela2017 सुरीली संध्या के साथ दशहरा मेले का आगाज

दूसरी कार्रवाई बारां रोड स्थित महालक्ष्मी एनक्लेव निवासी प्रकाश ठाकुर (36) के मकान पर की। यहां से प्रकाश ठाकुर, वसुंधरा विहार निवासी नवीन रावलानी (32) व बजरंग नगर निवासी लोकेश बनवानी (30) को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 21 हजार 500 रुपए, 12 मोबाइल, टीवी, सैटअप बॉक्स समेत अन्य उपकरण व हिसाब लिखी डायरियां बरामद की है। सीआई ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है।

Read More: दोस्तों के साथ मिलकर राहगीरों को लूटता था बारां एसपी ऑफिस का लिपिक


एक दिन पहले ही सट्टे के चक्कर में गुमानपुरा सीआई लाइन हाजिर

जुआ-सट्टे पर राजस्थान पत्रिका के लगातार किए गए स्टिंग ऑपरेशन्स से आखिर पुलिस महकमा एक्शन मोड में आया। गुमानपुरा क्षेत्र में चल रहे जुए सट्टे के अवैध अड्डों पर अंकुश नहीं लगाने में लापरवाही मानते हुए आईजी विशाल बंसल ने थानाधिकारी विजय शंकर शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। आईजी ने बताया कि गुमानपुरा क्षेत्र में जुए सट्टे के अवैध अड्डे चलने की लगातार सूचनाएं मिल रही थी।