6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी का झांसा देकर महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

न्यायालय ने शादी का झांसा देकर एक महिला से लगातार बलात्कार करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में आरोपी को जेल भेज दिया। विशिष्ट लोक अभियोजक हितेश जैन ने बताया कि प्रकरण में भीमगंजमण्डी थाना क्षेत्र के खेड़ली फाटक निवासी आरोपी गजेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना (55) को शहर की एक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

प्रकरण के अनुसार 19 अक्टूबर 23 को पुलिस अधीक्षक को फरियादिया महिला ने परिवाद दिया था। इसमें बताया था कि परित्यक्ता है तथा मेहनत मजूदरी करके गुजर-बसर करती है। उसकी मुलाकात गजेन्द्र सिंह से हुई थी। गजेन्द्र सिंह ने उसे झांसा शादी का दिया। उसे 5 बीघा जमीन देने व 10 हजार रुपए खर्चा देने का भी झांसा देकर विश्वास में लिया और उसके साथ कई सालों तक शारीरिक सम्बंध बनाता रहा।

आरोपी ने उसके प्लाॅट को धोखे से बेचान कर दिया, जिन्हें प्लाॅट बेचा वह कब्जा करने आए तो उसने विरोध किया। इस पर गजेन्द्र सिंह व उसकी बहन ने जाति ***** शब्दों से अपमानित किया। इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दी तो कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसपी ऑफिस में परिवाद दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और अनुसंधान किया। अनुसंधान के बाद आरोपी गजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लियाा। अनुसंधान अधिकारी डीएसपी एससी-एसटी सेल लोकेंद्र पालीवाल ने आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।