24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध मादक पदार्थ सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

कोटा ग्रामीण व कोटा शहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 किलो डोडा चूरा, 4.700 ग्राम गांजा व 400 ग्राम अफीम का दूध जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 4 Jul 2021, 10:37 PM IST

13 किलो डोडा चूरा, 4.700 ग्राम गांजा व 400 ग्राम अफीम का दूध किया जब्त

अवैध मादक पदार्थ सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

कोटा. कोटा ग्रामीण व कोटा शहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 किलो डोडा चूरा, 4.700 ग्राम गांजा व 400 ग्राम अफीम का दूध जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More: वार्ड पार्षद व उसका मुंशी 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कोटा ग्रामीण
ग्रामीण एसपी शरद चौधरी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए जिला विशेष टीम की और से जिले में चल रहे अपराधों व उनमें शामिल अपराधियों की सूची बनाकर उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जिला विशेष टीम में शामिल कांस्टेबल धीमाराम को मुखबिर से सूचना मिली कि कनवास थाना क्षेत्र के दरा स्टेशन क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है। सूचना पर वृत्ताधिकारी सांगोद रामेश्वर परिहार के नेतृत्व में कनवास थानाधिकारी विष्णुसिंह व जिला विशेष टीम को पीएचसी मोरूकलां के पास एक व्यक्ति सिर पर कट्टा रखे हुए आता दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने संदेह होने पर उसे रोका एवं भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। उसके कट्टे की तलाशी ली तो 13 किलो डोडा चुरा, 700 ग्राम गांजा व 400 ग्राम अफीम का दूध मिला। पुलिस ने आरोपी दरा स्टेशन निवासी जोधराज गुर्जर (45) को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।

कोटा शहर
नयापुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ मय बाइक सहित दो आरोपियों को गिरप्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच कुन्हाड़ी थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा को सौंपी है। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि चम्बल की छोटी पुलिया के पास नाकाबांदी के दौरान बाइक सवार संदिग्ध दो लोगों को रोककर पूछताछ कर तलाशी ली तो उनके पास 4 किलो गांजा मिला। पुलिस ने गांजा व बाइक को जब्त कर आरोपी अनन्तपुरा निवासी मोहम्मद इस्लाम (41) व झालावाड़ बड़े बाजारा हाल अनन्तपुरा निवासी सलीम (45) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इस्लाम के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में 7 व सलीम के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग