
वार्ड के हाल यह है कि यहां 12 में से 8 एसी बंद हैं। कई पंखे बंद होने से धूल फांक रहे हैं। कूलरों में पानी नहीं भरा जाता। ऐसे में ये गर्म हवा फेंक रहे। एसी-पंखे बंद होने से भीषण गर्मी में मरीज व उनके तीमारदार परेशान हो रहे हैं।
ऐसे चला रहे काम
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को अपने साथ आए तीमारदार दुप्पटे, अखबारों से हवा कर गर्मी से राहत पाने का जतन करते नजर आते हैं। तीमारदारों ने कहा कि एसी व पंखे ठीक करवाने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक को सूचित कर दिया, लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार नहीं।
तीमारदार बाहर, मरीज की मजबूरी
तीमारदारों ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण वार्ड में ठहरना मुश्किल हो रहा है। कूलर बिना पानी के गर्म हवा फेंक रहे हैं। गर्मी के कारण तीमारदार तो मरीजों को छोड़कर बाहर आ जाते हैं, लेकिन मरीज नहीं आ पाते।
इनका यह कहना
सांगोद के दिनेश नामा ने बताया कि पिताजी के बीमार होने पर न्यू इमरजेंसी मेडिसीन वार्ड में उन्हें भर्ती कराया गया, लेकिन यहां कई दिनों से एसी बंद पड़े हंै। खिड़की खोलकर काम चल रहा है, लेकिन गर्म हवा आती है।
बापू कॉलोनी स्टेशन निवासी कमल पाराशर ने बताया कि माताजी के बीमार होने पर कल उन्हें न्यू इमरजेंसी मेडिसीन वार्ड में भर्ती कराया गया। पहले तो इलाज नहीं मिला। जनप्रतिनिधि के दखल के बाद इलाज शुरू हुआ, फिर एसी-पंखे बंद मिले। अखबारों से हवा कर काम चला रहे हैं।
एमबीएस अधीक्षक पीके तिवारी ने बताया कि न्यू इमरजेंसी मेडिसीन वार्ड में एसी व पंखे बंद होने की सूचना है। उन्हें ठीक करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
Published on:
25 Apr 2018 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
