30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमृतं जलम अभियान: सूरज की पहली किरण निकलने से पहले श्रमदान में उमड़ा जनसैलाब, चमक उठे प्राचीन कुंड, निखरा बावड़ी का स्वरूप

राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम अभियान के तहत कोटा जिले में रविवार की सुबह प्राचीन कुएं, बावड़ी व तालाबों के श्रमदान के नाम रही।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 13 May 2018, 10:51 AM IST

Amritam Jalam Abhiyan

कोटा . राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम अभियान के तहत कोटा जिले में रविवार की सुबह प्राचीन कुएं, बावड़ी व तालाबों के श्रमदान के नाम रही। सुबह 6 बजे से ही श्रमदान के लिए कारवां जुटा और शहरवासियों ने जिलेभर में 24 स्थानों पर एक साथ प्राचीन जलस्रोतों को पुनजीर्वित करने की अलख जगाई।

Read More: कोटा जंक्शन जाने से पहले पढ़ लीजिए यह खबर, आज यह ट्रेन रहेगी निरस्त और यह चलेंगी

सुबह छह बजे से शहर में रंगबाड़ी बालाजी के ऐतिहासिक कुंडों और नयापुरा स्थित जमुना बावड़ी के श्रमदान में शहर की विभिन्न संस्थाओं के अलावा जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। श्रमदान में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, व्यापारी व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। जलस्रोतों का संरक्षण करने और पानी बचाने का संकल्प लिया। गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पत्रिका ने देश के कई हिस्सों में इस अभियान की शुरुआत रविवार से की। इसी के तहत अभियान का आगाज जिलेभर के 24 स्थानों पर एक साथ की गई।

Read More: कोटा में बोले गहलोत- मोदी और शाह नहीं सुनते वसुंधरा की बात, राजस्थान में मचा हाहाकार, इस्तीफा दे सीएम

जमुना की बावड़ी में श्रमदान कर यहां जमा कचरा हटाया साथ ही धूल मिट्टी पत्थर सभी को हटाया गया। इस अवसर पर एक सफल प्रयास संस्था, लायंस क्लब नार्थ, बालाजी नवयुवक मंडल, श्रीराम मित्र मंडल, एक प्रयास सोसाइटी, सेवारत चिकित्सक संघ, यूथ एक्शन फॉर सोसाइटी, प्रताप फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग का विशेष सहयोग रहा।


श्रमदान में इनकी रही भूमिका
श्रमदान में यज्ञदत्त हाडा, बीटा स्वामी, हर्षित गौतम, वरुण, राजेंद्र सुमन, अजय त्रिवेदी, विपिन बरथुनीय, महेश आहूजा, डॉक्टर सुधीर गुप्ता, यज्ञदत्त हाडा, दिनेश जोशी, दिनेश शर्मा , डॉक्टर दुर्गा शंकर सैनी, डॉ राजेश सामर, डॉक्टर अमित गोयल, चंदू पांचाल, संध्या सहित कई लोग उपस्थित रहे।

शहरवासियों ने जल बचाओ जल संरक्षण बूंद बूंद बचाने की शपथ ली
इसी तरह मण्डाना के पास गोपालपुरा बावड़ी में हाड़ौती क्लब कोटा के सहयोग से श्रमदान किया किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अभियान का आगाज किया। क्लब के अध्यक्ष प्रकाश जैन दीपपुरा ने बताया कि एक हजार लोग सुबह 6 बजे से कुंड पर एकत्रित होने लगे। देखते ही देखते लोगों को कारवां जुटता चला गया। मंडाना के मालवीय तालाब में भी श्रमदान किया गया।

Read More: चुनावी साल में सीएम वसुंधरा राजे की बढ़ी भाग-दौड़, एक माह में हाड़ौती में दूसरा दौरा

रावतभाटा क्षेत्र के झालरबावड़ी में सुबह 11 बजे श्रीराम मंदिर के रामलीला मैदान में कुएं की सफाई की गई। इसमें पार्षद संजय रेठूदिया के नेतृत्व में युवाओं ने श्रमदान कर कुछ ही पलों में बावड़ी की सूरत बदल डाली। ग्राम पंचायत बाड़ौलिया में सुबह 10 बजे ऐतिहासिक मंदिर के कुंड को चकाचक कर दिया। रावतभाटा में कुंडाल क्षेत्र के गांव खातीखेड़ा में प्राचीन कुएं की सफाई तथा बोराव कस्बे में प्राचीन बावड़ी में श्रमदान कर सफाई की गई।

Read More:धड़ल्ले से छलनी कर रहे धरा की छाती, जिम्मेदारों की आंख पर बंधी हैं 'हिस्सेकी पट्टी'

इसी तरह सुकेत में प्राचीनगढ़ की बावड़ी में पंतजल? योग ?? सेवा समिति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गायत्री परिवार, मानस मंडल की तरफ से अमृतम जलम अभियान चलाया गया। जुल्मी मे प्राचीन कुण्ड बीद्या बाव शिव मंदिर व राजबाग के पास बावड़ी में अभियान में लोगों ने भागीदारी निभाई।

Read More: मुकुंदरा में अब ट्रेन से कटा पैंथर, पहले टाइगर की हो चुकी है मौत

केबलनगर में आलनिया नदी के समीप बने एनीकट पर रविवार सुबह युवाओं द्वारा श्रमदान कर बरसों से गंदगी से अटा एनीकट को चमका दिया। अभियान की शुरुआत आलनिया सरपंच गजानंद भील ने की। मंडाना में मान्दलिया पंचायत क्षेत्र के रामतलाइ गांव में सरपंच भरतसिंह सहित पंचायत कार्मिक एवं गा्रामीण तलाई में श्रमदान किया। इसी प्रकार मण्डाना युवा विकास समिति व जय माता दी ग्रुप की ओर से रविवार सुबह सात बजे से टोडी का कुआं में श्रमदान कर सफाई की गई। इसके अलावा भी कई जगह श्रमदान किया गया।