31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में एक ही दिन में 2 स्टूडेंट ने की आत्महत्या, जनवरी में अब तक सुसाइड का यह छठा मामला

कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर इलाके में एक हॉस्टल में छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आज एक ही दिन में यह दूसरा मामला है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Suman Saurabh

•

Updated: 22 Jan 2025, 6:07 PM IST

Another coaching student committed suicide in Kota

Demo Photo

Kota Suicide News: कोटा में एक और कोचिंग स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली। मृतक पराग असम के नागोन शहर का रहने वाला था। कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर इलाके में एक हॉस्टल में रहकर पराग अपनी परीक्षाओं की पढ़ाई कर रहा था।

बुधवार को जब छात्र पराग के कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो वार्डन ने शक के आधार पर उसका कमरा खुलवाया । सभी दंग रह गए। छात्र पराग कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला।

आज एक ही दिन में यह दूसरा मामला

सूचना मिलने पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने छात्र को फंदे से नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोटा में कोचिंग स्टूडेंट सुसाइड का आज एक ही दिन में यह दूसरा मामला है।

इससे पहले, गुजरात की रहने वाली अफ्शा शेख ने भी आत्महत्या कर ली। वह 6 महीने पहले ही कोटा आई थी और राजीव नगर इलाके में स्थित एक हॉस्टल में रहकर NEET एग्जाम की तैयारी कर रही थी। उसका शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला।

पुलिस ने दोनों स्टूडेंट के परिजनों को सूचित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जनवरी में अब तक स्टूडेंट सुसाइड के 6 मामले आ चुके हैं। पुलिस व प्रशासन के तमाम प्रयास असफल दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कोटा में फिर एक स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 2 साल से NEET की कर रही थी तैयारी