पता ही नहीं कितनी मूर्तियां, चोरी की आशंका
सभामंडप के पास प्रणयरत दंपती, शिव-पार्वती, ललितासन शिव और पार्वती सहित 8 दुर्लभ प्रतिमाएं स्थापित थीं। जीर्णोद्धार में लगे मजदूर मठ के पुरातात्विक महत्व से अनजान हैं, जिसके चलते उन्होंने पहले इन बेशकीमती धरोहरों को हटाया और उसके ऊपर सभामंडप का मलवा फेंक दिया। इन 1100 साल पुरानी प्रतिमाओं के ऊपर सभामंडप से निकले कई वजनी पत्थर भी डाल दिए। जिससे उनका मूल स्वरूप विकृत हो गया। जीर्णोद्धार शुरू करने से पहले विभाग के अधिकारियों ने प्रतिमाओं की संख्या तक रिकॉर्ड नहीं की। जिसके चलते पुरातत्व विभाग यह भी नहीं बता पा रहा है कि कौन-कौन सी प्रतिमाएं अभी मलबे में दबी हैं और कौन सी मंदिर से बाहर चली गईं।