5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा के पर्यटन को लगेंगे पंख, हैलीकॉप्टर से निहार सकेंगे Hanging bridge और Seven Wonders

कोटा के पर्यटन को दशहरा मेला में पंख लग जाएंगे। इस दौरान कोटा आने वाले पर्यटक हैलीकॉप्टर से Hanging bridge और Seven Wonders देख सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 20 Sep 2017, 7:38 AM IST

Helicopter

29 सितम्बर से शुरू होगी कोटा दर्शन सेवा

कोटा का राष्ट्रीय दशहरा मेला इस बार बेहद खास होगा। हर बार चकरी और झूले में झूलकर खुश होने वाले पर्यटकों को इस बार हैलीकॉप्टर से कोटा दर्शन करने का मौका मिलेगा। दस मिनट के हवाई सफर में सेवन वेंडर पार्क से लेकर हैंगिंग ब्रिज भी देख सकेंगे। कोटा के पर्यटन को बूस्ट करने के लिए पहली बार इस हैलीकॉप्टर राइडिंग का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के धार्मिक और निजी समारोहों में हैलीकॉप्टर मुहिया कराने वाली जालौर की सिंघवी एविएशन कम्पनी कोटा के पर्यटन को नई ऊंचाई देने की कोशिश में जुटी है।

Read More: दशहरा मेला - विंटेज कार बनेगी शोभा, राम बारात में आसमान से होगी पुष्प वर्षा

इस बार कम्पनी ने दशहरा मेले में कोटा के हवाई दर्शन करने की पहल की है। इसके लिए डीसीएम रोड स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास खाली स्थान का चयन किया गया है। 28 सितम्बर को हैलीकॉप्टर से कोटा दर्शन सेवा का औपचारिक उद्घाटन होगा। 29 सितम्बर से दस दिन के लिए दो हैलीकाप्टर से कोटा दर्शन करवाए जाएंगे।

Read More: shardiya navratri: कोटा में धूम धाम से मनाया जाएगा शक्ति की अाराधना का उत्सव

एेसे होंगे दर्शन

डीसीएम रोड स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास खाली मैदान से हैलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। यहां सेवन वेण्डर, किशोर सागर, छत्रविलास गार्डन, कोटा बैराज, हैंगिंग ब्रिज का हवाई दर्शन करवाएगा। यह सफर करीब दस मिनट का होगा। जिसके लिए 6 सीटर वाले 2 हैलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा। यह हैलीकॉप्टर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक उड़ान भरेंगे। एविएशन कंपनी 10 मिनट की उड़ान के लिए पर्यटकों से 3100 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क वसूलेगी।

Read More: मध्य प्रदेश को 1 से 5 अक्टूबर तक पानी देगा राजस्थान, हो सकेगी रबी फसलों की सिंचाई


पुलिस व प्रशासन का मिला सहयोग

जालौर, उदयपुर समेत प्रदेश के मेलों, उत्सवों व अन्य कार्यक्रमों में हवाई सफर करवाया जाता है। कोटा का राष्ट्रीय दशहरा मेला भी विशेष पहचान रखता है। इसलिए पहली बार कोटा के पर्यटन स्थलों के हवाई दर्शन के लिए यह सेवा शुरू कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासन का सकारात्मक सहयोग मिला है।
विमल कुमार जैन, चेयरमैन, सिंघवी एविएशन

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़