राजस्थान में कोटा (ग्रामीण) जिले के मडाना थाना क्षेत्र में शनिवार काे मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कोटा शहर के रहने वाले ओम प्रकाश (60), उसकी 55 वर्षीय पत्नी एवं पोता युवराज (15) तीनों आज सुबह गोपालपुरा माताजी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे।