पार्षदों का कहना है कि सर्वे के मुताबिक भी आधे ही शौचालय नहीं बने हैं, फिर कैसे शहर को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। पार्षद अतुल कौशल, मोहम्मद हुसैन, दिलीप पाठक, प्रतिपक्ष नेता अनिल सुवालका ने कहा कि उनके वार्ड में आधे भी शौचालय नहीं बने हैं, केवल वाहवाही लूटने के लिए ओडीएफ कर दिया है। पार्षदों का कहना है कि ओडीएफ घोषित होने के बाद अब नियमानुसार शौचालय बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि अब देय नहीं होगी। महापौर भी मान रहे हैं कि अभी भी कई लोग शौचालय बनाने से वंचित रह गए हैं। इसलिए बोर्ड बैठक में प्रोत्साहन राशि देने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।