17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस ने बजरंग दल अध्यक्ष को इतना मारा की चमड़ी ही उधड़ गई, सीआई समेत 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Crime news, Bajrang Dal, VHP : बूंदी पुलिस ने पूछताछ के नाम पर बजरंग दल इकाई अध्यक्ष को इतना मारा की उसकी चमड़ी ही उधड़ गई।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 02, 2019

Bundi police

पुलिस ने बजरंग दल अध्यक्ष को इतना मारा की चमड़ी ही उधड़ गई, सीआई समेत 5 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

बूंदी. गेण्डोली थाने में ( Bundi Police ) पूछताछ के नाम पर बजरंग दल इकाई अध्यक्ष से की गई बेरहमी से मारपीट ( Bajrang Dal ) के मामले में पुलिस अधीक्षक ने रविवार को गेण्डोली थानाधिकारी सहित 5 जनों को लाइन हाजिर कर दिया। ( police Inspector Line Hazir
) मामले की जांच लाखेरी पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम वर्मा को सौंपी, जिन्होंने बूंदी पहुंचकर जिला चिकित्सालय में भर्ती भाटियों की झोपडिय़ा निवासी महावीर गुर्जर के बयान लिए। ( police beat of Bajrang Dal president )

Read More: पुलिस कस्टडी में कैदी की मौत: महावीर नगर सीआई सस्पेंड, एसआई सहित 21 कांस्टेबल लाइन हाजिर

महावीर ने शनिवार को बूंदी पहुंचकर अपने शरीर के घाव प्रेसवार्ता कर दिखाए थे। मामला उजागर होने के बाद इसे पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने गंभीर माना। उन्होंने गेण्डोली थानाधिकारी निरंजन कुमार मीणा की भूमिका को प्रथमदृष्टया संदिग्ध माना। उन्होंनेे थानाधिकारी निरंजन, सहायक उपनिरीक्षक भंवरलाल, कांस्टेबल महेंद्र बंजारा, आशाराम और भागचंद्र को लाइन हाजिर कर दिया। इधर, पुलिस के इस अमानवीय व्यवहार से जिलेभर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बैठकें की और सभी को निलंबित करने की मांग उठाई।

Weather Update: चंबल का सबसे बड़ा गांधी सागर बांध के खुले 3 गेट, राणा प्रताप भी उफना

यह था मामला
गेण्डोली थाना पुलिस ने 25 अगस्त को महावीर को बूंदी के नजदीक श्योपुरिया की बावड़ी से पकड़ा था। उसे जीप में बैठाकर गेण्डोली थाने में ले गए। इस दौरान थानाधिकारी सहित आधा दर्जन कांस्टेबल थे। उन्होंने महावीर को पांच दिन तक थाने की हवालात में बंद रखा। इस बीच उसे कई यातनाएं दी गई। पुलिस उसकी भैंसखेड़ा की चारभुजा मूर्ति चोरी मामले में संदिग्ध भूमिका मान रही थी।पुलिस ने पूछताछ के दौरान उसे इतने पट्टे मारे की चमड़ी उधड़ गई। पुलिस ने उसे बाद में 151 में पाबंद कराकर छोड़ दिया। जगह-जगह घाव हो गए। जिसने भी देखा रुह कांपने वाले हाल थे। उसे बूंदी के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा।

Watch: मगरमच्छ से छेड़छाड़ युवक को पड़ी भारी, गुस्साए मगर ने चबा डाला अंगूठा, दर्द से तड़प उठा ग्रामीण

बूंदी पहुंचे लाखेरी डिप्टी
प्रकरण की जांच के लिए लाखेरी के पुलिस उपअधीक्षक घनश्याम वर्मा टीम के साथ रविवार को बूंदी पहुंचे। उन्होंने यहां जिला चिकित्सालय में भर्ती भाटियों की झोपडिय़ा निवासी महावीर पुत्र देवलाल गुर्जर के बयान दर्ज किए। पुलिस उपअधीक्षक ने करीब एक घंटे तक पूछताछ की। महावीर पूरी तरह खौफ में दिखा।

Read More: लठ मारकर गरीब मजदूर का हाथ तोडऩे वाला हैड कांस्टेबल लाइन हाजिर, एसपी ने शुरू करवाई जांच

गेण्डोली थाने में बजरंग दल के इकाई अध्यक्ष से मारपीट के मामले में थानाधिकारी सहित पांच जनों को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की जांच लाखेरी डिप्टी को सौंप दी। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
ममता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, बूंदी