
लगे होते यदि cctv कैमरे तो मिल चुके होते 98 हजार....
कोटा . शहर के नयापुरा और डीसीएम रोड स्थित दोनों बस स्टैण्ड पर रोजाना करीब हजारों लोगों की आवाजाही होती है, घटनाएं भी हो रही हैं, लेकिन रोडवेज प्रबन्धन को यहां तीसरी आंख यानी कैमरे लगाने की चिंता ही नहीं है।
हो चुकी गंभीर घटनाएं
बस की छत से चालक द्वारा परिचालक को धक्का देने पर हुई मौत के बाद कैमरों का मसला रोडवेज के हलकों में फिर से गर्म है। कुछ दिन पहले पुराने बस स्टैण्ड से 98 हजार की चोरी हो गई थी। हाल ही परिचालक की हत्या हो गई। गंभीर घटनाएं होने से यहां आने वाले यात्री सकते में हैं।
दोनों बस स्टैण्ड पर कैमरे नहीं हैं। कई बार स्थानीय स्तर से सिफ ारिश भेजी जा चुकी है लेकिन अमल नहीं हुआ। अमूमन यात्रियों के पर्स व अन्य सामान चोरी हो जाते हैं। यात्री शिकायत लेकर पुलिस के पास जाते हैं लेकिन आरोपित पकड़ में नहीं आते।
Read More: BJP विधायक के बोल पर भड़के कांग्रेसी कहा... राहत नहीं दे सकते तो जख्म पर नमक तो मत छिड़को
नहीं मिले 98 हजार
गत 3 मार्च को नयापुरा बस स्टैण्ड के बुकिंग काउंटर से कुछ लोगों ने 98 हजार रुपए चोरी कर लिए थे। रोडवेज कर्मचारी ने इसकी शिकायत नयापुरा थाने में भी दी थी, लेकिन पुलिस चोरों के बारे में अभी तक भी कुछ पता नहीं लगा पाई है।
Read More हाड़ौती की मंडियों ने भरा सरकारी खजाना, इस साल जमा कराए 163 करोड़
रोडवेज के जिन डिपो में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, उनमें कैमरे लगाने का प्रोसेस शुरू कर दिया गया। जल्द ही कोटा डिपो में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए जाएंगे।
-यूडी खान, कार्यकारी निदेशक, राजस्थान रोडवेज मुख्यालय, जयपुर
Published on:
29 May 2018, 12:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.