यह भी बोले
सभा में हाड़ौती किसान यूनियन के महामंत्री दशरथ कुमार ने कहा कि दलीय राजनीति से उपर उठकर समाज, देश, ग्राम स्वराज के लिए महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण ने सोचा था, लेकिन वे अब नहीं हैं। अब हमारे सामने अन्ना ही बचे हैं। इनके बूते पर देश आगे बढ़ेगा। इस दौरान लघु उद्योग काउंसिल के अध्यक्ष एलसी बाहेती, आरएपीपी के पूर्व स्थल निदेशक सीपी झाम्ब, अर्थशास्त्री डॉ. गोपाल ङ्क्षसह, केबी नंदवाना, किसान प्रतिनिधि बद्रीलाल बैरागी, कालूलाल मीणा आदि मंचासीन थे। संचालन पुरुषोत्तम पंचोली ने किया।