बिजली का बिल वसूलने में बड़ी बारीकी से खेल होता है। आम उपभोक्ता को इसकी खबर तक नहीं लग पाती। टेक्नीकल एक्सपर्ट डॉ. संजीव मिश्रा समझाते हुए कहते हैं कि यदि आप एक साधारण उपभोक्ता है और आपका हर महीने बिजली का खर्च 50 यूनिट तक का है तो हर महीने बिल का भुगतान करें तो आपको सिर्फ 3.85 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से ही भुगतान करना होगा, लेकिन जब यही बिल तीन महीने बाद आएगा तो आपकी कुल यूनिट 150 हो जाएंगी, जिनका भुगतान आपको 6.10 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से करना होगा। 151 यूनिट से ज्यादा होने पर 6.40 और 500 यूनिट होने पर 6.70 रुपए प्रति यूनिट से करना होगा। यानि 3.85 रुपए के सामान्य खर्च पर उपभोक्ताओं से 2.25 रुपए प्रति यूनिट ज्यादा की वसूली हो रही है।