Kota News : कोचिंग सिटी में छात्रों की आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। आज फिर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। मामला आज सुबह का है। छात्र नीट की तैयारी कर रहा था। मृतक अंकुश मीणा सवाई माधोपुर का रहने वाला था और दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के प्रताप नगर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आत्महत्या की सूचना पर दादाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।