युवक की हरकतें देख आसपास के लोगों ने जवाहर नगर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पूरा जाप्ता तत्काल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी युवक हंगामा करने लगा तो पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई, लेकिन वहां पहुंच कर लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि युवक उसका पूर्व परिचित है और उससे प्रेम करती है। किसी बात को लेकर युवक को गलतफहमी हो गई थी, जिसके चलते उसने मारपीट की।