23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कही आप भी तो नहीं खरीद रहे इन कॉलोनी में प्लॉट जहां खतरे में है जान

नियमों को चुनौती : कॉलोनाइजर्स ने चंद पैसों के लालच में colony को सीधे highway से जोड़ दिया है जिससे हर पल हादसों का डर रहता है |
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 6 Jun 2018, 12:54 PM IST

highway

कही आप भी तो नहीं खरीद रहे इन कॉलोनी में प्लॉट जहां खतरे में है जान

कोटा. कॉलोनी का highway से संपर्क तो वहां के भूखंडों की कीमत भी अधिक होती है। बस plots की अच्छी कीमत पाने तथा अपनी काटी हुई कॉलोनी को हाइवे से जोडकर लोगों को लुभाने के चक्कर में कॉलोनाइजर्स इन दिनों हाइवे पर वाहनों में चलने वाले यात्रियों की जान से खेल रहे हैं। कॉलोनाइजर्स ने चंद पैसों के लालच में कॉलोनी को सीधे हाईवे से जोड़ दिया है जिससे हर पल हादसों का डर रहता है |

सैकड़ो यात्री तरस रहे पानी और छाया को पर सुनने वाला कोई नहीं

Highway पर घुमाव या पुलियाओं पर वाहनों की सुरक्षा के मद्देनजर दोनों किनारे पर लगे रैलिंग या बैरिकेड्स को इन कॉलोनाइजर्स ने दबंगई से काट दिया है। लोभ यह कि ये अपनी colonies को सीधे हाइवे से जोडऩा चाहते हैं। मामला बारां-उदयपुर national highway का है। यहां नयानोहरा फोरलेन से लेकर रायपुरा चौराहे के आगे तक कॉलोनाइजर्स ने आंधा दर्जन कॉलोनियां काट रखी हैं। इन्हें हाइवे से जोडऩे के लिए एनएच की ओर से लगाई गई रेंलिंग काट कर रस्ता दे दे दिया गया है। ऐसे में यहां हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।

20 सालों के इंतज़ार के बाद भी खतरे के साए में जीने को मजबूर परिवार

नहीं हो रही कोई कार्रवाई
कॉलोनाइजर्स की दंबगई और ऊपर तक 'सुविधा प्रबन्धन' के चलते NHI अधिकारी भी हाथ बांधे बैठे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। नतीजा, ये बुलंद हौंसले के साथ मनमानी कर रहे हैं।

आप भी तो नहीं कर रहे ये काम जिससे निरस्त हो जाएगा आपका license



यह है नियम
नियमानुसार जिस जगह से national highway निकल रहा है, पास में कॉलोनाइजर द्वारा Colony को काटा गया हो तो वह उसे सीधा highway से नहीं जोड़ सकता है। इसके लिए उसे sleep laneroad बनाना पड़ता है। इसकी अनुमति भी नेशनल हाइवे से लेनी होती है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग