
गऊघाट. मुसेनमाता गांव स्थित मां अंबिका समिति की ओर से श्रावण मास में आयोजित भंडारे के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान समिति की ओर से दान पात्र भी खोला गया और प्राप्त राशि की गिनती की गई। समिति के अनुसार दान पात्र में पूर्व जमा 1 लाख 32 हजार रुपए तथा बुधवार को प्राप्त 28 हजार रुपए सहित कुल 1 लाख 60 हजार रुपए समिति के बैंक खाते में जमा करवाए गए। श्रावण मास के भंडारे में कुल 5 लाख 407 रुपए की आय हुई, जबकि 2 लाख 2 हजार 398 रुपए खर्च हुए। बैठक में समिति के आगामी कार्यों को लेकर चर्चा की गई तथा आवश्यक विकास कार्य करवाने का प्रस्ताव लिया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष दौलत राम मीना सहित सदस्य मौजूद रहे। आयोजन एवं समिति के कार्यों में सेवानिवृत्त अध्यापक गंगाराम मीना सहित अन्य सदस्यों का भी सहयोग रहा।
Updated on:
03 Sept 2026 06:05 pm
Published on:
27 Aug 2026 06:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
