
कोटा. किसानों के मुद्दों को लेकर देहात कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री भरत सिंह ने नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
कोटा . किसानों के मुद्दों को लेकर देहात कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री भरत सिंह ने नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे चले प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शासन-प्रशासन पर जमकर प्रहार किए।
पूर्व मंत्री भरत सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री ने किसानों की आयु दोगुना करने का झांसा दिया गया, लेकिन आज लागत भी वसूल नहीं हो रही। बेरोजगारी बढ़ी है, गांवों को ओडीएफ करने की बात हो रही है, लेकिन शहर में ही खुले में शौच जारी है। स्मार्ट सिटी की बात हो रही है, लेकिन आवारा मवेशी लोगों की जान ले रहे हैं। कोटा सांड सिटी जैसा हो गया है।
उन्होंने कहा, कलक्टर सरकार के नुमाइंदे हैं, लेकिन उनका रवैया ऐसा है कि किसी की सुनते नहीं। इसलिए उन्हें ज्ञापन देना उचित नहीं है। एक ज्ञापन तैयार किया है, जिसे पुलिसकर्मी के माध्यम से शून्य प्रशासन तक पहुंचा देंगे। नवरात्र के दौरान यहां हर रोज दो घंटे प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि इससे ज्यादा ऊर्जा खर्च करना मुर्दा प्रशासन के लिए ठीक नहीं है।
प्रभारी मंत्री प्रभुलाल सैनी पर निशाना साधते हुए कहा, कृषि मंत्री किसानों को झूठा आश्वासन देते हैं। किसानों के दर्द से उन्हें को लेना-देना नहीं है। सीकर में किसानों की बात सुनने के लिए इसलिए तैयार हुए कि उनका रास्ता रोक लिया गया।
प्रदर्शन में सरकार से पूछे ये सवाल
- क्या हो गई किसानों की आय दोगुनी
- कहां हैं युवाओं की नौकरियां
- कोटा को स्मार्ट सिटी की जगह सांड सिटी क्यों बना दिया
- टोल रोड पर गड्ढे तो फिर टोल वसूली क्यों
- हिंगी बालिका छात्रावास में छात्राओं की मौत का दोषी कौन
Published on:
22 Sept 2017 08:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
