9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

political controversy : CM वसुंधरा राजे के चहेते रहे MLA राजावत ने फि‍र की बगावत, पहले भी रहे वि‍वादों में

लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। यहां तक कि वे अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलने से भी नहीं चूकते।

4 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

May 15, 2018

 MLA Bhawani singh Rajawat

कोटा . लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। यहां तक कि वे अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलने से भी नहीं चूकते। उनके बयानों से कई विवाद हो चुके है, जिनसे कई बार हंगामा भी हुए। लेकिन राजावत का कहना है कि मेरे लिए जनता की आवाज महत्वपूर्ण है। जनप्रतिनिधि होने के नाते अपना धर्म निभाता हूं। उन्होंने कहा कि वह हमेशा दुख-दर्द और पीड़ा में गरीबों के आंसू पोंछते हैं। अन्याय और जुल्म के खिलाफ अपनी सरकार से हमेशा टकराते रहे हैं और न्याय के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। आइए हम आपको बताते हैं, राजावत ने कब-कब सरकार के खिलाफ विवादित बयान दिए हैं। पेश है खास रिपोर्ट

Read More: राजावत का 'राजा' पर हमला: दुष्यंत बंद करो 2 लाख राजपूतों को छोड़ छोटी जातियों को ढोक लगाना

मूर्ख लगाते हैं हेलमेट

राजावत ने हेलमेट पहनने की जरुरत को लेकर आयोजित एक कार्यशाला में कहा था कि हेलमेट से कोई सुरक्षा नहीं होती है। हेलमेट लगाने वाले मूर्ख है। जबकि इस कार्यशाला में कोटा के आला पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

तुम्हारे हार्ट के वॉल्व बंद कर दूंगा
जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में डीसीएम क्षेत्र में पानी की कम सप्लाई व नए कोटा शहर में अधिक सप्लाई के मामले में राजावत ने कहा था कि यदि डीसीएम क्षेत्र के लिए पानी की पाइप लाइनों के वॉल्व बंद किए तो वे जलदाय अधिकारियों के हार्ट के वॉल्व बंद कर देंगे।

Political: कोटा में बोलीं आप विधायक- भाजपा-कांग्रेस में पैसे देने पर ही मिलता है टिकट

निरीक्षकों से पकड़वाए कान

गत वर्ष भामाशाह मंडी में समर्थन मूल्य के खरीद केंद्र पर एफसीआई के गुणवत्ता निरीक्षकों ने ओलावृष्टि से भीगा गेहूं नहीं खरीदा तो विधायक राजावत ने भामाशाह मंडी पहुंच कर एफसीआई के गुणवत्ता निरीक्षकों फटकारा। इतना ही नहीं गुणवत्ता निरीक्षकों से कान पकड़वाए।


हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं करना भूल
अम्बेडकर जयंती पर मेघवाल समाज की रैली में राजावत ने कहा था कि जब भारत व पाकिस्तान अलग हुए थे, तब पाकिस्तान तो इस्लामिक देश घोषित हो गया लेकिन भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं किया गया।

Read More: राजस्थान की राजनीति में भूचाल: गुंजल के खिलाफ सड़कों पर उतरा दलित समाज, कहा-हम बताएंगे कौन है दो कोड़ी का MLA

अधिकारी वीसीआर भरने आए तो पेड़ से बांध दो
गत वर्ष 4 मार्च को छावनी स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं की सभा को सम्बोधित करते हुए राजावत ने कहा, गांवों में बिजली विभाग वाले वीसीआर भरने आएं तो उन्हें पेड़ से बांध दो...ऐसा करने से कर्मचारी दोबारा नहीं आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता जनहित के काम करने की बजाय बिजली के दफ्तर में बैठकर दलाली करते रहे हैं।

OMG! मुंबई में ऐशोआराम की खातिर कर डाला यह गुनाह...

उद्योगपति क्यों नहीं भरता वीसीआर
राजावत ने कार्यकर्ताओं से चुनौती भरे शब्दों में कहा कि बिजली विभाग कभी कोई उद्योगपति की वीसीआर नहीं भरता, गरीब किसान को ही चोर मानकर उसकी वीसीआर भरता है। जो उसके ऊपर बड़ा कुठाराघात है, ऐसे बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी वीसीआर भरने, कनेक्शन काटने गांव में आएं तो उन्हें पेड़ से बांध दो, ताकि वो दोबारा गांव में आने की हिम्मत नहीं करें।

Read More: दलित समाज ने भरी हुंकार, गुंजल को पार्टी से निष्काषित नहीं किया तो बस्तियों में घुसने नहीं देंगे भाजपा नेताओं को

बंद करो छोटी जात को ढोक लगाना
राजावत सोमवार को छावनी चौराहा स्थित एक सभागार में राजपूत समाज की बैठक को सम्बोधित करते हुए झालावाड़ सांसद दुष्यंतसिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि झालावाड़ में दो लाख राजपूत है, लेकिन सांसद राजपूतों के घर तक नहीं जाते। दुष्यंत को राजपूतों का डर नहीं है। सांसद छोटी जातियों के लोगों के यहां ढोक लगाते फिर रहे हैं और राजपूतों की उपेक्षा कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं पर भी कसा तंज

छावनी चौराहा स्थित होटल में लाडपुरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने चुनावी तैयारी करने वाले कार्यकर्ताओं पर भी तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि अतिमहत्वाकांक्षी कार्यकर्ता नए कुर्ते पायजामे पहनकर टिकिट की दौड़ में लग जाते हैं। उन्हें याद होना चाहिए कि भाजपा में टिकट पाने के लिए लम्बा संघर्ष करना पड़ता है। होर्डिंग और पोस्टर लगाने वाले नौसिखिया कार्यकर्ताओं को कभी टिकिट नहीं मिलता।

Read More: राजस्थान के इस जिले में प्रेमी ने मचाया तांडव, प्रेमिका की दूसरी जगह शादी हुई तो 21 मकानों को लगा दी आग, मची चीख-पुकार

भीड़ जुटाकर कोई मंत्री नहीं बन सकता
दो जुलाई-16 को स्टेडियम में हुए कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने ही राजनीतिक कटाक्ष कर चुके हैं। तब विधायक प्रहलाद गुंजल के कार्यक्रम में उनके ऊपर ही कटाक्ष किया था कि भीड़ जुटाकर कोई यह सोच ले कि मंत्री बन जाएगा तो गलत है।

मरोड़ देंगे एएसपी की गर्दन
विधायक चंद्रकांता के साथ पुलिस की मारपीट प्रकरण की जांच करने आए प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के सामने रिटायर्ड एएसपी की गर्दन मरोडऩे की बात कह चुके हैं।

प्रधानमंत्री का विमान भी एयरपोर्ट पर उतरने नहीं देंगे
इसके पहले पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह में राजावत ने कहा था कि नेताओं के विमानों को कोटा एयरपोर्ट पर नहीं उतरने देंगे, चाहे प्रधानमंत्री का ही क्यों न हो।

Read More: राजावत बोले-पेड़ से बांध दो वीसीआर भरने वाले कर्मचारियों को, दोबारा नहीं आएंगे और कांग्रेस नेताओं को भी बताया दलाल

नोटबंदी पर उठाया सवाल
नोटबंदी से लेकर शराबबंदी तक हर फैसले पर उठा चुके सवाल
नोटबंदी के फैसले के बाद भी राजावत का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे कहते दिख रहे थे कि अडानी और अंबानी को नोटबंदी का पहले से ही पता था।