4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona live update : लॉक-डाउन के दौरान मदद के लिए नियंत्रण कक्ष के इन नम्बरों पर करें संपर्क

आम नागरिक कोरोना से संबंधित सूचना दे सकते हैं तथा समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 24 Mar 2020, 9:31 PM IST

Corona live update : लॉक-डाउन के दौरान मदद के लिए नियंत्रण कक्ष के इन नम्बरों पर करें संपर्क

Corona live update : लॉक-डाउन के दौरान मदद के लिए नियंत्रण कक्ष के इन नम्बरों पर करें संपर्क

कोटा .कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न स्तरों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। आम नागरिक कोरोना से संबंधित सूचना दे सकते हैं तथा समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।

कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 1 में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसके नम्बर 0744-2325342 व 2323557 है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी उपसचिव नगर विकास न्यास बी.के. तिवारी तथा उपसचिव नगर विकास न्यास चन्दन दुबे को बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष राउण्ड द क्लॉक 24 घंटे कार्यरत है।

Corona Live update : लोकसभा अध्यक्ष ने एक माह का वेतन दिया

चिकित्सा विभाग का नियंत्रण कक्ष
कोरोना वायरस की रोकथाम एवं संदिग्ध यात्रियों, रोगियों की सूचना के लिए जिला मुख्यालय पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसके दूरभाष नम्बर 0744-2329259 है।

ब्लॉक स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष
ब्लॉक स्तर पर भी कन्ट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए है। ब्लॉक लाडपुरा के 9530390405, ब्लॉक सुल्तानपुर के 9928006240, ब्लॉक चेचट के 9829278670, ब्लॉक इटावा के 7014310290 तथा ब्लॉक सांगोद के दूरभाष नम्बर 9530394680 है।

सामान्य व्यवस्था के प्रभारी
जिला कलक्टर ने शहर में सामान्य व्यवस्था के लिए प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारी नियुक्त किए हैं। उपायुक्त नगर निगम राजपालसिंह जिनके मोबाइल नम्बर 9649383003 जिला रसद अधिकारी तारिक अहमद जिनके मोबाइल नम्बर 9414551638 हैं। इनको सहायता, भोजन आदि के लिए सम्पर्क किया जा सकता है।

यूडीएच मंत्री धारीवाल ने कोरोना से बचाव के लिए दिया 1 माह का वेतन, कहा मास्क व सैनिटाइजर की नहीं आएगी कमी

विद्यार्थी हैल्प लाइन नम्बर
विद्यार्थियों के लिए भी हैल्प लाइन नम्बर जारी किए गए हैं। जिन पर वाट्सएप द्वारा भी सूचना दी जा सकती है। 9358486005, 9358486006, 9358486007, 9358486008 हैं।

वाहन अनुमति एडीएम सिटी
जिला कलक्टर ने बताया कि लॉक-डाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं के वाहनों को राज्य सरकार द्वारा अनुमत किया गया है। इसके अलावा किसी नागरिक को अति आवश्यक होने पर अतिरिक्त कलक्टर शहर को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं।