स्क्रीनिंग के समय आरआरटी टीम की प्रत्येक नागरिक से नाम, पिता का नाम, आधार कार्ड या अन्य पहचान दस्तावेज लेगी।कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्र में स्थानीय दुकानदारों को घर-घर सामान आपूर्ति के लिए प्रेरित किया जाएगा। महाकफ्र्यू के क्षेत्र में केवल स्थानीय नागरिक ही सामान की सप्लाई करेंगे। सहकारिता विभाग, सरस डेयरी तथा फल-सब्जीमंडी के सहयोग से स्थानीय नागरिकों को पैक्ड सामान उपलब्ध कराया जाएगा। आलू, प्याज तथा टमाटर एक-एक किलो के पैक में उपलब्ध कराए जाएंगे।