शहर की सड़कों में आवारा मवेशी का आतंक खत्म करने में नगर निगम पूरी तरह असफल नजर आ रही है। मवेशियों को रखने के लिए पर्याप्त जगह न होने की मजबूरी बता कर निगम ने अपनी जिम्मेदारी से तो पल्ला झांड लिया। लेकिन आमजन का क्या, जो आए दिन मवेशियों का शिकार होते रहते है। गुरुवार को एक वृद्धा को गाय ने मारकर घायल कर दिया। बाद में उसे घायल अवस्था में एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया।