
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, साईको किलर गिरफ्तार
कोटा. अधरशिला दरगाह क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए रविवार को दादाबाड़ी पुलिस ने एक आरोपी साईको किलर को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी गौरव यादव ने बतााय कि 4 नवम्बर को सुबह खिदमतकार दरगाह अधरशिला शौकत अली ने दादाबाड़ी थाने में रिपोर्ट दी कि दरगाह परिसर में खलील नामक व्यक्ति का सिर कुचलकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने तकनीकी जांच व मुखबिर की सूचना व सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद आरोपी ग्वालियर निवासी शारिक आलम उर्फ बल्लू पठान 9 43) हाल निवास तलवण्डी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वारदात को स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि वह किराए से रहता था लेकिन कभी-कभी अधरशिला में आकर सो जाता था। जहां पर मृतक भी आकर सोया करता था। मृतक मानसिक रूप से कमजोर था ऐसे में वह कई बार आने जाने वाले से गाली गलौज करता था। वारदात से दो-तीन दिन पहले उसने आरोपी से भी गाली गलौज की थी। इस बात को लेकर ही आरोपी ने 10-12 किलो वजनी पत्थर उठाकर उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी वही सो गया और सुबह उठकर पैदल कुन्हाड़ी पहुंचा। वहां से नैनवां होते हुए टोंक चला गया और बाद में अजमेर दरगाह शरीफ चला गया। रविवार सुबह ही वह ***** के घर श्रीनाथपुरम कोटा पहुंचा लेकिन उसे वहां पैसे नहीं मिले तो वह ससुराल रामपुर यूपी जाने की तैयारी में था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी पुलिस ने शारिक की निशानदेही पर जब्त कर लिया।
Updated on:
8 Nov 2020, 8:28 PM IST
Published on:
8 Nov 2020, 8:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.