4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों पर भारी डेंगू नहीं बक्शी 7 माह की मासूम, कोटा की एक ही गली में 50 को डेंगू

कोटा. जानलेवा साबित हो रहा डेंगू अब मासूम बच्चों की जान लेने लगा है। सोमवार को डेंगू से सात माह की मासूम बालिका सहित 3 लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 30 Oct 2017, 10:02 PM IST

Baby Upasana

कोटा . जानलेवा साबित हो रहा डेंगू अब मासूम बच्चों की जान लेने लगा है। सोमवार को डेंगू से सात माह की मासूम बालिका सहित 3 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञान नगर निवासी पीयूष राय ने बताया कि उनकी बेटी उपासना को तीन दिन पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे 2 बार एसडीपी चढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि बच्ची के पेट में इंफेक्शन था। पेट लगातार फूल रहा था। दिमाग में भी बुखार चढ़ गया था। इससे उसकी प्लेटलेट्स 7 हजार ही रह गई। टीम जीवनदाता द्वारा एसडीपी की व्यवस्था की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई।

Read More: रास्ते को लेकर चाचा ने भतीजे को दिखाया मौत का रास्ता

वहीं कैथून निवासी मुन्ना अंसारी (38) की मौत भी डेंगू से हो गई। अंसारी 28 अक्टूबर से निजी अस्पताल में भर्ती थे। एमबीएस चिकित्सालय में कराना झालावाड़ निवासी जगन्नाथ (65) की मौत हो गई। जगन्नाथ 27 अक्टूबर से भर्ती थे।

50 नए मामले आए

सोमवार को डेंगू के 50 नए मामले सामने आए। इसमें 44 कोटा, 5 बारां व 1 बूंदी का है।

Read More: मर्चेन्ट नेवी में इंजीनियर समेत दो भाइयों की कार हादसे में दर्दनाक मौत, नहीं रूक रहे मां-बाप के आंसू

1 गली, 50 को डेंगू, 3 की मौत

कोटा. डेंगू-स्वाइन फ्लू व मौसमी बीमारियों की मार झेल रहे कोटा शहर में डेंगू के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। किसी का पूरा घर डेंगू की चपेट में है तो कहीं पूरे क्षेत्र में हालात चौंका देने वाले हैं।
कुछ ऐसा ही हाल दादाबाड़ी स्थित हनुमान बस्ती की एक गली का है। यहां पिछले एक माह में 50 लोगों को डेंगू हुआ, इनमें से तीन की मौत हो गई। अभी भी कई लोग बीमार हैं।

Read More: Video: दादी-नानी स्कूल ड्रेस में पहुंची स्कूल, सांसद ओम बिरला ने ली अ, आ, इ की क्लास

ये हुए काल के शिकार

डेंगू से यहां दो साल के देवा पुत्र मोहन लाल, ज्योति (33) पत्नी रामस्वरूप व कैलाश बाई (57) पत्नी रामस्वरूप की मौत हो चुकी है।