4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रास्ते को लेकर चाचा ने भतीजे को दिखाया मौत का रास्ता

हिंडोली. बूंदी. थाना क्षेत्र के ग्राम ढगारिया में सोमवार को चाचा और उसके पुत्रों ने भतीजे की धारदार हथियारों से हत्या की और उसकी पत्नी को गम्भीर किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 30 Oct 2017, 8:50 PM IST

Nephew Murder

हिंडोली. बूंदी.

थाना क्षेत्र के ग्राम ढगारिया में सोमवार को रास्ते के विवाद को लेकर चाचा और उसके पुत्रों ने भतीजे की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी और उसकी पत्नी को गम्भीर घायल कर दिया। पुलिस ने छह जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More: Video: दादी-नानी स्कूल ड्रेस में पहुंची स्कूल, सांसद ओम बिरला ने ली अ, आ, इ की क्लास

थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राजपूत ने बताया कि सोमवार दोपहर को ग्राम ढगारिया में दिलबाग सिंह (68) और उसकी पत्नी पूरण कौर (65) घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान चाचा टहल सिंह, उसके पुत्र बलवीर सिंह, कश्मीर सिंह व देवेंद्र सिंह वहां पर आए और पति-पत्नी पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

Read More: Video: जब नंगे हुए किन्नर तो मच गया पूरा शहर में ऐसा कोहराम

जिससे दिलबाग सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई और उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई। महिला को गम्भीर घायल अवस्था में बूंदी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे कोटा रैफर कर दिया। पुलिस ने टहल सिंह, उसके तीनों बेटों और दो बहुओं के खिलाफ के हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। वहीं मृतक के शव का हिंडोली चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Read More: Video: अब कोटा की दिवारें देंगी बेटी बचाने जैसे कईं संदेश, वीडियों में देखिए बदलती शहर की फिजां

यह था विवाद
पुलिस ने बताया कि चाचा टहल सिंह और भतीजे दिलबाग सिंह के बीच करीब ढाई वर्ष से जमीन पर रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते गत दिनों पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। दिलबाग सिंह के दो पुत्र हैं, जो घटना के समय बाहर गए हुए थे।


Read More: सीढिय़ों से गिरकर युवक की मौत, परिजनों के बयान से हादसे और हत्या के बीच उलझी गुत्थी