6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं चलता इनके आगे किसी का बस क्योंकि बेखौफ दौड़ते हैं ये यमदूत, फिर ले गए प्राण

कोटा. आरकेपुरम् थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Dec 16, 2017

युवक की मौत

कोटा .

आरकेपुरम् थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को ट्रोले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

उप निरीक्षक प्रताप राव ने बताया कि बंधा गांव निवासी महेन्द्र गुर्जर (20) शुक्रवार रात को बाइक से कोटा से अपने घर जा रहा था। तभी बंधा रोड पर हाड़ौती कॉलोनी के पास पीछे से तेजगति से आए ट्रोले ने उसकी बाइक के टक्कर मार दी। जिससे गिरने पर महेन्द्र घायल हो गया। परिजन उसे लेकर नए अस्पताल गए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More: युवक को पहले चाकू-तलवारों से काटा, दम नहीं निकला तो गंडासे से सिर फोड़ा, हत्यारों का तांडव देख सन रह गया कोटा


हादसे की जानकारी मिलते ही कृषि उपजमंडी समिति के उपाध्यक्ष देवा गुर्जर समेत कई लोग मोर्चरी पहुंच गए थे। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ट्रोला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। परिजनों ने बताया कि महेन्द्र कोटा में हलवाई के पास काम करता था। शुक्रवार रात को वह काम करने के बाद वापस घर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Read More: बद्रीनाथ की दुल्हनियां में पहले चमका कोटा, अब चमकेगा बाडौली का ख्यात ऐतिहासिक मंदिर

घायल की मौत

इधर, कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले हादसे में घायल हुए युवक की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बजरंगपुरा निवासी महावीर प्रसाद कुशवाह (30) 5 नवम्बर को बाइक से जा रहा था। तभी थर्मल चौराहे पर सवारी वाहन ने उसके टक्कर मार दी थी। जिससे घायल होने पर उसका तलवंडी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।