शुक्रवार को मकान के दूसरी मंजिल पर फाइवर चद्दर लगाने के लिए जैसे ही वह वेल्डिंग करने लगे तो उसी दौरान मकान के ऊपर से जा रही हाइटेंशन लाइन से फाइवर चद्दर अड़ गई। जिससे अचानक उनके करंट लग गया। करंट का झटका लगते ही वे दो मंजिला मकान से सीधे सड़क पर सिर के बल जा गिरे। जिससे उनके सिर से काफी खून बह गया।