
ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
लबान. ग्राम पंचायत बसवाड़ा के ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने जनजातीय सरकारी छात्रावास को कांकरामेज के बजाय बसवाड़ा में बनाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर के नाम उपखंड अधिकारी लाखेरी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि प्रस्तावित जनजातीय छात्रावास का निर्माण वर्तमान में ग्राम कांकरामेज में प्रस्तावित है, जबकि वहां केवल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। इसके विपरीत बसवाड़ा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय है, जहां कांकरामेज, पाली और आसपास के गांवों के विद्यार्थी प्रतिदिन 4 से 5 किलोमीटर की दूरी तय कर पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि छात्रावास का निर्माण बसवाड़ा में किए जाने से विद्यार्थियों को विद्यालय के निकट आवासीय सुविधा मिलेगी।ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यार्थियों के हित को प्राथमिकता देते हुए छात्रावास निर्माण स्थल में बदलाव कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।ज्ञापन सौंपने के दौरान छोटू लाल मीणा, श्याम मीणा, हरिओम मीणा, अरविंद, जगदीश, चौथमल, राजेश रमेशचंद राकेश सहित करीब एक दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।
Updated on:
02 Sept 2026 04:04 pm
Published on:
28 Aug 2026 06:02 am
