
आकोदा. सार्वजनिक विभाग के द्वारा निर्माणाधीन आकोदा से रुगनाथपुरा मतवाली वाले बाबा तक बनने वाली डामर सड़क में गुढा बांध की नहर पर पुलिया का निर्माण करवाया गया था, जिसमें एक छोर पर गहरा गड्ढा हो रहा हैं, जिससे हादसा होने की आशंका है। ग्रामीण ओमप्रकाश गुर्जर ने बताया कि नहर पर जो पुलिया बनाई गई है उसमें ठेकेदार की लापरवाही के कारण एक गड्ढा रह गया है। इस जगह पर घुमाव होने के कारण वाहन चालकों को दुर से गड्ढा दिखाई नहीं देता है। ग्रामीणो के द्वारा गड्ढो को जल्द भरवाने की मांग की है।
Updated on:
25 Jul 2026 06:01 am
Published on:
25 Jul 2026 06:01 am
