2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कागजों से बाहर नहीं निकल रहे चार सौ करोड़ से ज्यादा के विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य

कोटा. नगर विकास न्यास की ओर से चार सौ करोड़ से ज्यादा के विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य पुरे नहीं हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 5 Mar 2018, 5:55 PM IST

Choti samadh

कोटा .

नगर विकास न्यास की ओर से चार सौ करोड़ से ज्यादा के विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य कार्य प्रस्तावित हैं, लेकिन उन्हें शुरू करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने में कुछ ही समय बचा है। भीमगंजमंडी थाने से रेलवे स्टेशन तक करीब 840 मीटर लम्बा फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, यह एक साल से अटका है।

Read More: विधायक राजावत ने फिर दिया विवादित बयान, बोले पेड़ से बांध दो वीसीआर भरने वाले कर्मचारियों को, दोबारा नहीं आएंगे और कांग्रेस नेताओं को भी बताया दलाल

नगर विकास न्यास का तर्क है कि पश्चिम मध्य रेलवे से इसकी स्वीकृति नहीं मिलने के कारण यह कार्य अटका है। इस फ्लाईओवर में कुल 16 स्पान होंगे। नयापुरा में सीबी गार्डन के पास स्थित क्रिकेट एवं फुटबाल स्टेडियम को शािमल करते हुए स्पोट्र्स कॉम्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य भी अभी पाइपलाइन में है। इस कार्य पर कुल 83.94 करोड़ खर्च होंगे।

Read More: Good News: कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला बोले, बनाएंगे स्मार्ट मार्केट, नए कोटा में बनेगा ज्वैलर्स मॉल


पहले चरण में 31.88 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कोटा बैराज के पास 15 करोड़ की लागत से पार्कों के विकास का कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। छोटी एवं बड़ी समाध का विकास कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। यहां फव्वारे, पाथ वे, ओपन जिम, योगा लॉन जैसी सुविधाएं विकसित की जानी है। इस कार्य पर 1 करोड़ 88 लाख रुपए खर्च किया जाना प्रस्तावित है।

Read More: उच्चतम न्यायालय के आदेशों की अस्पताल ऐसे उड़ा रहे धज्जियां कि बंद हो जाएं कोटा के सभी अस्पताल

नगर विकास न्यास अध्यक्ष आर.के. मेहता का कहना है कि न्यास की ओर से शहर की प्राथमिक जरूरतों को देखते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। धीरे-धीरे सभी कार्य शुरू होंगे।

Read More: Breaking News: वाणिज्य कॉलेज के छात्रों ने ड्रेस कोड लागू करने खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन