4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: आज मरीज नहीं लौटे खाली हाथ, बेपटरी चिकित्सा व्यवस्था फिर आई पटरी पर

कोटा. पिछले एक सप्ताह से चल रही सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल रविवार देर रात सरकार व चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल में सहमति बनने के बाद समाप्त हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 13 Nov 2017, 7:07 PM IST

Doctors Strike Closed

कोटा .

पिछले एक सप्ताह से चल रही सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल रविवार देर रात सरकार व चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल में सहमति बनने के बाद समाप्त हो गई। इसके बाद सोमवार से सभी सेवारत चिकित्सक व रेजीडेंट काम पर लौट आए।

Read More: पदमावती पर भाजपा विधायक ने दी भंसाली को खुली चुनौती, दम है तो बना कर दिखाओ इन पर फिल्म
एमबीएस, जेके लोन व न्यू मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में एक बार फिर चिकित्सा व्यवस्था सुचारू हो गई। सबसे बड़ी राहत ग्रामीण क्षेत्र की सीएचसी, पीएचसी व डिस्पेंसरियां खुलने से मिली।

Read More: पीएम मोदी ने रखा गांवों को डिजिटल युग से जोड़ने का लक्ष्य, कोटा से 10 हजार लोग हुए साक्षर

ऑपरेशन पर असर अब भी बरकरार
सेवारत चिकित्सकों की हड़ताल का असर ऑपरेशन पर दिखाई दिया। सोमवार को तीनों अस्पतालों में कुल 21 ऑपरेशन हुए। ऑपरेशन थेयटर प्रभारी डॉ. एस.सी. दुलारा ने बताया कि एमबीएस में 7, एनएमसीएच में 8 व जेके लोन में 6 ऑपरेशन किए गए। उन्होंने कहा कि मंगलवार से व्यवस्थाएं पटरी पर आ जाएंगी।

Read More: राजस्थान में जापानी इनसेफेलाइटिस वायरस का हमला, एक की मौत, चिकित्सा विभाग में मचा हड़कंप ...पढि़ए पूरी खबर

डॉक्टर्स ने जाहिर की खुशी

हड़ताल समाप्त होने के बाद कोटा लौटने पर राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के पदाधिकारियों का रेजीडेंट डॉक्टर्स व सेवारत चिकित्सकों ने स्वागत किया। आईएमए हॉल में मीडिया से बातचीत में संघ महासचिव डॉ. दुर्गाशंकर सैनी ने कहा कि सरकार ने समझौता पत्र में से 32 मांगों पर सहमति बन गई है।

Read More: पाक नागरिक ने उगले राज, अजमेर से फर्जी सिमें लेकर भारत में करता था इनकी स्मगलिंग
केवल एक पारी में चिकित्सालय चलाने को लेकर सरकार ने मंजूरी नहीं दी, इस पर विचार किया जा रहा है। इस अवसर पर आईएमए के प्रदेश महासचिव डॉ. गोपाल भाटी, सेवारत चिकित्सक संघ के जिला महामंत्री राजेश सामर सहित कई डॉक्टर्स उपस्थित थे।