
रामतलाई मैदान में सडक़ पर घूमते श्वानों के झुंड से आसपास ही नहीं जगतमाता मंदिर में आने वाले श्रद्धालु को भी अपना शिकार बनाया है। पिछले 6 माह में एक दर्जन से ज्यादा लोगों, बालिकाओं व बच्चों को श्वान काट चुके हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रामतलाई मैदान में रहने वाली मनीषा रावल बुधवार शाम को घर आ रही थी। रास्ते में श्वानों के झुंड ने हमला कर दिया और पैर व कूल्हे पर काट खाया। लोगों ने दौडकऱ मनीषा को श्वानों के हमले से छुड़ाया। लोगों ने बताया कि रामतलाई मैदान में रोजाना करीब 40-50 श्वानों का झुंड सडक़ पर घूमता रहता है। यहीं पास में ही एक व्यक्ति इन श्वानों को मांस के टुकड़े डालता रहता है, इससे श्वानों की संख्या लगातार यहा बढ़ती जा रही है। इसकी शिकायत नगर निगम में भी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हालात यह है कि श्वानों का झुंड सडक़ के बीच दिनभर इधर से उधर घूमता रहता है ऐसे में छोटे बच्चे व पैदल राहगीर वहां से निकल नहीं पाते।
श्वान नहीं हटाए तो 25 को नहीं करेंगे मतदान
रामतलाई मैदान स्थित गाड़ीखाना निवासी प्रीतमदास आहूजा, सोनम आहूजा, पूजा पुरुषवानी, ममता चंदवानी, अदिति रावल, नीतू ठाकुर, राहुल बबलानी सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले एक साल से इन श्वानों से परेशान है। कई बार शिकायत के बावजूद किसी ने कुछ नहीं किया। ऐसे में रोजाना श्वान लोगों को काट रहे है। सभी ने निर्णय लिया है कि इन श्वानों को यहां से नहीं हटाया तो 25 नवम्बर को गाड़ीखाने के सभी लोग मतदान नहीं करेंगे।
Updated on:
22 Nov 2023 08:31 pm
Published on:
22 Nov 2023 08:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
