24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी रोडवेज को हो रहा नुकसान

प्रदेश भर में अधिकांश ईटीएम मशीनें खराब हो चुकी हैं, जिससे परिचालकों को फिर से डायरी से टिकट काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 28 May 2018, 3:22 PM IST

etm

करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी रोडवेज को हो रहा नुकसान

कोटा . घाटे से जूझ रही राजस्थान रोडवेज को तकनीक से जोडऩे के लिए रोडवेज प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए गए है। जिनमें ऑनलाइन टिकट, स्मार्ट कार्ड, टिकट काटने की मशीनों सहित अन्य कई तकनीकी उपकरणों को शामिल किया गया था, लेकिन कुप्रबंधन के चलते रोडवेज फिर से पुराने ढर्रे पर नजर आ रही है। जिसका उदाहरण ईटीएम मशीन के मामले में देखने को मिल रहा है। प्रदेश भर में अधिकांश ईटीएम मशीनें खराब हो चुकी हैं, जिससे परिचालकों को फिर से डायरी से टिकट काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

प्राइवेट बस की मनमानी बनी रोडवेज के लिए खतरा



मासिक पास वालों को आ रही परेशानी
रोडवेज ने मासिक पास, रियायती कार्ड को भी स्मार्ट कार्ड बनाया गया था, लेकिन ईटीएम मशीनों के खराब होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानियां इन्हीं यात्रियों को हो रही है। मशीनें खराब होने के कारण परिचालक द्वारा डायरी से टिकट काटा जा रहा है। ऐसे में उन यात्रियों के कार्ड रिनिवल होने की जानकारी नहीं मिल पाती है और परिचालक टिकट नहीं बनाता है।

क्या आप भी नहीं कर रहे हाईकोर्ट के आदेशों की पालना


ऐसे में यात्रियों व परिचालकों में कई बार नोंक-झोंक भी हो जाती है। मशीनें खराब होने के कारण रोडवेज को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। कई बार ईटीएम रास्ते में काम नहीं करती और डायरी में टिकट कम होने के कारण परिचालक यात्रियों को बस में नहीं बिठाते। जिससे रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

यह जांच न करवाना पड़ सकता है भारी वाहन चालकों को


प्रदेश भर में आ रही परेशानी
रोडवेज प्रशासन ने सात साल पहले प्रदेश भर में साढ़े छह हजार ईटीएम मशीनें परिचालकों को दी थीं। सूत्रों के मुताबिक, वर्तमान में प्रत्येक डिपो में 50 प्रतिशत मशीनें खराब हो चुकी है। खराब मशीनों को जयपुर मुख्यालय भेजा जाता है। डिपो स्तर पर जुगाड़ से ठीक की गई ईटीएम कई बार रास्ते में फिर खराब हो जाती हैं।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग