4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: कोटा की एक फैक्ट्री में लगी इतनी खतरनाक आग, कि बुलानी पड़ी 6 दमकलें… Breaking

कोटा. कोटा में डीसीएम रोड स्थित फैक्ट्री में गुरुवार सुबह पौने सात बजे आग लग गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 23 Nov 2017, 11:25 AM IST

Fire in Factory

कोटा .

कोटा में अलसुबह फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मच गई लोगों में चिंता की लहर दौड़ गई। आग इतनी भीषण थी की 6 दमकलें बुलानी पड़ी।

आग लगने से कोटा में डीसीएम रोड स्थित चम्बल आद्योगिक क्षेत्र स्थित तिरूपति फूड्स फैक्ट्री में गुरुवार सुबह पौने सात बजे आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की छह दमकलों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Read More: कोटा के मास्टर प्लान 2031 को मिली मंजूूरी, जानिए कैसा दिखेगा 2031 में आपका कोटा

अग्निशमन अधिकारी अमजद खान ने बताया कि उद्योगनगर थाना क्षेत्र में एक नमकीन बनाने की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने पर सब्जी मंडी स्थित अग्निशमन केंद्र से 2 दमकल को रवाना किया गया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कुछ दमकले और भी मंगवानी पड़ी।

Read More: प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत पर भड़क कर परिजनों ने अस्पताल व चिकित्सक आवास में मचायी तबाही

फेक्ट्री के अंदर बने बॉयलर में आग लगी थी और फेक्ट्री का शटर बन्द होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। इसके चलते पहले शटर को तोड़ा गया। इसके बाद करीब 3 घण्टे मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण फेक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

Read More: राजस्थान के इस शाही पैलेस में झपकी भी नहीं ले सकता सिक्योरिटी गार्ड, सोए तो भूत देता है ये सजा

जिससे लाखो रुपये का नुकसान हुआ। आग लगने के करणो का अभी पता नही चल सका। अमदज खान ने बताया कि फैक्ट्री में बिजली की वायरिंग खुली पड़्यी थी। आग बुझाने के उपकरण भी नहीं मिले। इस फैक्ट्री में नमकीन के अलावा कोल्ड ड्रिक भी तैयार की जाती बताई। जब आग लगी फैक्ट्री में कोई नहीं था।

Read More: विलासगढ़ की इन राजकुमारियों ने किया था जल जौहर, पद्मावती की तरह इतिहास में नहीं मिली जगह