22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान पत्रिका का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आज, जांचे और इलाज होंगे Free

कोटा. राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार के तहत राजस्थान पत्रिका व एजेंट परिवारों के लिए रविवार को वृहद नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Feb 04, 2018

health news

hospital news

कोटा.

राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार के तहत राजस्थान पत्रिका व एजेंट परिवारों के लिए रविवार को वृहद नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।
राजस्थान पत्रिका कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस शिविर में एक ही छत के नीचे विषय-विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलेगी। शिविर में नि:शुल्क दवाइयां भी दी जाएगी।
शिविर में आहार विशेषज्ञ स्वस्थ्य रहने व खान-पान के तरीके बताएंगे। स्त्री रोग परामर्श भी दिया जाएगा। शिविर में हृदय रोग, डायबिटिज, चर्म रोग, अस्थमा, शिशु, नाक-कान व गला रोग, दंत रोग, नेत्र रोग समेत अन्य बीमारियों का इलाज किया जाएगा।

Read More : अवैध खननकर्ताओं ने नया तरीका खोज दिया प्रशासन को चकमा तो पत्रिका ने पकड़ा, फिर भी नहीं आई पुलिस

इनकी मिलेगी सुविधा
शिविर में प्लास्टिक एवं हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश नैनीवाल, न्यूरो फिजिशियन डॉ. विजय कटारिया, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणु गुप्ता, जोड़ एवं प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. राहुल देव अरोड़ा, सीनियर फिजिशियन डॉ. बीसी तैलंग, सीनियर फिजिशियन एवं डायबिटिज विशेषज्ञ डॉ. जीडी रामचन्दानी, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कोठारी, स्त्री एवं नि:स्तानता रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाशा किंकर, क्लिनिकल न्यूट्रिनिस्ट डॉ. नीलम खण्डेलवाल, आहार विशेषज्ञ रंजना अरोड़ा, अभिलाषा मंगल , गेस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गोयल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमन्त सोनी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश गुप्ता, नाक-कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. कौशल माहेश्वरी, अस्थमा एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. के.के. डंग, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. जयेश शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश गुप्ता, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रवि वया, गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद गुप्ता सेवाएं देंगे।

Read More : कोटा पॉलीटेक्निक कॉलेज में आज 32 मण बेसन से तैयार होगी शाही कढ़ी, लगेगा 30 किलो जीरे का तड़का

ये होंगी जांचें
शिविर में बीपी, ईसीजी, शुगर, यूरोफ्लोमेंट्री टेस्ट नि:शुल्क रहेंगे। इसके अलावा अन्य जांचों पर वया लैब के माध्यम से 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

Read More : कोर्ट का रुख नहीं 'नर्म', फिर भी घूसखोरी 'गर्म', भ्रष्टाचारी दीमक ने किया समाज को खोखला