17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा पॉलीटेक्निक कॉलेज में आज 32 मण बेसन से तैयार होगी शाही कढ़ी, लगेगा 30 किलो जीरे का तड़का

कोटा. पंचायत अंसारियान समिति के तत्वावधान में रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में इज्तेमाई निकाह सम्मेलन का आयोजन होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 4 Feb 2018, 9:08 AM IST

नुक्ती

कोटा.

पंचायत अंसारियान समिति के तत्वावधान में रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में इज्तेमाई निकाह सम्मेलन का आयोजन होगा।
इसमें स्थानीय व अन्य स्थानों से आए जोड़े निकाह पढ़कर एक दूजे के हो जाएंगे। समिति के सदर लियाकत हुसैन अंसारी ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे से निकाह कार्यक्रम शुरू होगा।

Read More : युवक से परेशान हो किशोरी ने की मां-बाप से शिकायत, तो दरिंदे ने जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट

इसमें शहर काजी अनवार अहमद की मौजूदगी में 46 सहकाजी दूल्हा-दुल्हन को निकाह पढ़ाएंगे। आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं को अंजाम देने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया है। अंसारी के अनुसार निकाह कार्यक्रम में अनुमानित तौर पर एक लाख लोगों के लिए दावत बनाई जा रही है। इसमें 32 मण बेसन से तैयार शाही कढ़ी विशेष होगी। इसे 3 हजार लीटर छाछ से तैयार किया जाएगा।

इसमें 450 किलो हरे प्याज, 240 किलो हरी मिर्च, 12-12 किलो लाल व काली मिर्च, ढाई किलो दालचीनी , 3 किलो अजवाइन, 30 किलो मोटा धनिया व 30 किलो जीरे का तड़का लगेगा। सवा सौ क्विंटल आटे की पूडिय़ां बनाई जाएगी। इसमें 250 तेल के पीपे काम में लिए जाएंगे। 30 कट्टे बेसन से नुक्ति तैयार की जाएगी। निकाह के लिए 7 हजार वर्गफीट का पांडाल बनाया है। 12 हजार वर्ग फीट के दायरे में भोजन का पांडाल सजेगा। खाना बनाने के लिए 15 भट्टियां लगाई गई हैं।

Read More : रुद्राक्ष हत्याकांड: जिस घटना से कोटा में मच गया था हडकंप, उसमें अब तक हुए 110 गवाहों के बयान

इज्तेमाई निकाह सितम्बर में
ऑल मुस्लिम इस्लाही सोसाइटी के तत्वावधान में जंगली शाह बाबा दरगाह परिसर में 9 सितम्बर को इज्तेमाई निकाह होगा। सदर डॉ. मोहम्मद सिद्दीक ने बताया कि निकाह के लिए दूल्हा व दुल्हन दोनों पक्षों से 27-27 हजार रुपए शुल्क लिया जाएगा। संस्था की ओर से दुल्हन को उपहार स्वरूप बर्तन, आभूषण, फ्रिज, वाशिंग मशीन,आलमारी समेत अन्य आवश्यक वस्तुंए दी जाएंगी।

Read More : देवर-भाभी के बीच थे अवैध संबंध, जब मिले कमरे में दोनो साथ, तो सरिये से उतारा छोटे भाई काे मौत के घाट