6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब नहीं लगाने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर, ये RAS Officer दिलाएंगे योजनाओं का लाभ

कोटा. सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को अब जिला मुख्यालय पर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

abhishek jain

Nov 14, 2017

सामाजिक सुरक्षा अधिकारी

कोटा .

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को अब जिला मुख्यालय पर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। न ही उन्हें आने-जाने में आर्थिक नुकसान उठाना होगा। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अब ग्रामीणों को ब्लॉक स्तर पर ही योजनाओं से लाभान्वित करेंगे और उनकी पीर रहेंगे।

सरकार ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुगमतापूर्वक सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए नए पदों का सृजन करते हुए सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किए हैं। ये अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं से लोगों को लाभान्वित होने में मदद करेंगे। प्रदेश में करीब 168 सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का मानना है कि इससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आसानी होगी।

Read More: फिल्म पद्मावती को लेकर करनी सेना ने कोटा के इस सिनेमा हॉल में जमकर की तोडफ़ोड़

जिले को मिले तीन
कोटा जिले के 5 ब्लॉक में से फिलहाल तीन ब्लॉक में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें लाडपुरा पंचायत समिति में अर्पित जैन, सांगोद ब्लॉक में डॉ. अनामिका नागर और सुल्तानपुर में श्वेता शर्मा को नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी 16 नवम्बर को पदभार ग्रहण करेंगे। कोटा के अलावा बूंदी व झालावाड़ में 2-2 तथा बारां में तीन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी लगाए गए हैं।

Read More: कोटा में हुआ रेल हादसा, मचा हडकंप

2013 में दी थी परीक्षा

सभी सामाजिक सुरक्षा अधिकारी 2013 में लोक सेवा आयोग द्वारा ली जाने वाली आरएएस परीक्षा में चयनित हैं। कोर्ट में स्टे के चलते इनकी नियुक्ति अटकी हुई थी। दोबारा मेंस परीक्षा व साक्षात्कार के बाद इनका चयन हुआ है।

इसलिए था जरूरी
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला स्तरीय कार्यालयों में कार्यभार की अधिकता होने और समय पर कार्य पूर्ण नहीं होने से काफी समस्याएं आ रही थी। लोगों को हर कार्य के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। पात्र लोगों को योजनाओं की जानकारी भी सुगमता से मिल रही। ये अधिकारी सामाजिक योजनओं, पालन हार, छात्रवृत्ति स्वीकृति आदि का क्रियान्वयन करेंगे।

Read More: राजस्थान और मध्यप्रदेश में छिड़ी पानी जंग, पड़ जाएंगे राेटी के लाले

खुलेंगे कार्यालय

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक स्तर पर अलग से कार्यालय खोले जाएंगे। यहां अधिकारी के अलावा एक कनिष्ठ लेखाकार, एक सूचना सहायक एवं एक सहायक कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उपनिदेशक राकेश वर्मा का कहना है कि आमजन की सुविधाओं और सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए सरकार ने सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों को नियुक्त किया है। प्रदेशभर में 168 अधिकारी लगाए गए हैं। ये सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करेंगे।