19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरी माफियाओं ने खनिज कर्मचारियों पर किया जानलेवा हमला, कार से जीप को मारी टक्कर, जान बचाने को भागे थाने

Illegal gravel mining: बूंदी में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे खनिज विभाग के कर्मचारियों पर बजरी माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 27, 2019

Gravel mafia attack on mining employees

बजरी माफियाओं ने खनिज कर्मचारियों पर किया जानलेवा हमला, कार से जीप को मारी टक्कर, जान बचाने को भागे थाने

हिण्डोली. बसोली. राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर डाटूंदा के पास सोमवार को अवैध बजरी परिवहन ( Illegal gravel transportation ) के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे खनिज विभाग के कर्मचारियों पर बजरी माफियाओं ने हमला कर दिया। ( Illegal gravel mining ) माफियाओं ने कार से जीप को टक्कर मार दी। कर्मचारी जान बचाकर थाने पर पहुंचे। ( Bundi Police ) पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Read More: 50 हजार दे और मजे से कर बजरी का अवैध परिवहन, 25 हजार की रिश्वत लेता सीआई रंगे हाथ गिरफ्तार

बूंदी खनि विभाग के फोरमैन राकेश मेघवाल व सर्वेयर गंगाधर जीप लेकर अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे थे। तभी डाटूंदा के निकट सामने से बजरी से भरे ट्रक आ रहे थे। उनके आगे आधा दर्जन कारें ट्रकों को एस्कॉर्ट कर रही थी। खनि विभाग की टीम को देखकर एक कार चालक ने जीप को टक्कर मार दी, जिससे जीप के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया दोनों कर्मचारी जान बचाकर भागे एवं थाने पहुंचे। यहां फोरमैन राकेश की रिपोर्ट पर कार चालक सहित आधा दर्जन के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया।

Read More: आरोपी को पकडऩे गई पुलिस टीम पर पत्थरों व लाठियों से जानलेवा हमला, ASI की हालत नाजुक, खाकी ने भागकर बचाई जान

13 ट्रक पकड़े
हिण्डोली उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी, तहसीलदार भावना सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम बेनीवाल, कार्यवाहक थाना प्रभारी बृजमोहन मीणा पुलिस जाब्ते के साथ तालाब गांव पहुंच गए। इस दौरान बजरी से भरे काफी ट्रक खड़े थे। पुलिस बल को देखकर चालक बजरी से भरे ट्रकों को दौड़ाने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। बड़ौदिया की ओर गए तीन ट्रक सड़क मार्ग पर धंस गए। इससे बड़ौदिया-बूंदी मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। इस दौरान संयुक्त टीम ने बजरी से भरे 13 ट्रक जब्त कर लिए।

Read More: बूंदी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बजरी से भरे 5 ट्रक, 2 ट्रेलर, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, माफियाओं में मचा हड़कम्प

ट्रकों को निकालने गई क्रेन भी धंसी
उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस उप अधीक्षक व कार्यवाहक थाना प्रभारी ने अलग-अलग दल बनाकर बजरी के वाहनों को जब्त कर लिया। इस दौरान सभी चालक ट्रकों को छोड़कर फरार हो गए। कुछ ट्रक सड़क पर धंस गए। बड़ौदिया मार्ग पर धंसे ट्रकों को निकालने गई क्रेन भी धंस गई। इधर, तालाबगांव में भारी तादाद में पुलिस बल को देखकर गांव के युवाओं ने पुराने एनएच 12 पर जाम लगा दिया। सड़कों पर पत्थर डाल दिए।