पदाधिकारियों के अनुसार क्षेत्र के एस.के. जैन, पंडित कोमल प्रसाद शास्त्री, संजीव जैन व संजय ने निर्माण के प्रयास किए। मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा, फिर वर्ष 2007 में आचार्य विद्या सागर महाराज के शिष्य जंगल वाले बाबा 13 मई 2007 को कोटा आए थे। उन्हें मंदिर में कई वास्तुदोष नजर आए। उन्होंने समाजबन्धुओं को दोषोंं के बारे में बताया और दूर करने को कहा।