भारत को पाकिस्तान से केवल आतंकवाद और नशीली ड्रग्स सप्लाई का ही खतरा नहीं है, बल्कि हमारे बच्चों को भी बीमारियों का खतरा है। और इस खतरे से बचने के लिए हमें हर साल पोलियो से बचाव का अभियान चलाना पड़ रहा हैे, जिस पर हर साल सरकार और स्वयंसेवी संगठनों के करोड़ों रुपए खर्च हो जाते हैं। भारत में पिछले सात साल से पोलियो का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पाकिस्तान में यह बीमारी अभी जड़ से खत्म नहीं हुई है।