17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Manappuram Gold Robbery: आखिर कहां ठिकाने लगाया 500 करोड़ का सोना, अब तेलिया उगलेगा राज
Play video

Manappuram Gold Robbery: आखिर कहां ठिकाने लगाया 500 करोड़ का सोना, अब तेलिया उगलेगा राज

kota news, kota hindi news, kota Crime news, Manappuram Gold Robbery: बिहार के वैशाली जिले के गांव तेलिया के नाम से जरायम के पेशे में कदम करने वाला तेलिया पूरे गैंग का सबसे शातिर अपराधी माना जाता है।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 09, 2019

कोटा. बिहार के वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना में आने वाले गांव तेलिया के नाम से जरायम के पेशे में कदम करने वाला तेलिया पूरे गैंग का सबसे शातिर अपराधी माना जाता है। कोटा में मण्णपुरम गोल्ड लूट कांड ( manappuram gold robbery ) का राजदार भी है। गोल्ड लूट की तरकीब सुझाना और फिर लूटे ( Gold Loot ) गए माल को ठिकाने लगाने का काम इसी 39 साल के कुख्यात अपराधी के जिम्मे था। लूट के दौरान बैकअप देना, रेकी करना और लूट ( Gold Robbery ) के बाद गैंग को मौके से सुरक्षित निकालने का काम यह खुद ही करता था। अपने शातिर दिमाग की वजह से ही गैंग के सरगना मनीष सिंह का बेहद खास बन गया था।

Read More: अजब-गजब: सांड की अंतिम यात्रा में उमड़ा पूरा गांव, पंचामृत से करवाया स्नान, एक ट्रॉली कपड़े चढ़ाए फिर किया अंतिम संस्कार

मनीष सिंह इस पर इस कदर भरोसा करता था कि लूट के माल के बंटवारे के बाद अपने हिस्से में आए सोने को इन्वेस्ट करने का भी काम इसी को सौंप रखा था। नेपाल के कैसीनो और होटल से लेकर राजस्थान के मार्बल कारोबार ( marble business ) के धंधे का हिसाब भी यह खुद ही मनीष के नाम पर करता था। मनीष के एनकाउंटर के बाद देश भर की लूट से मिले उसके हिस्से के 500 करोड़ के सोने का राज इसी के सीने में दफन है। कोटा पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कोटा से लूटे गए सोने के साथ ही पुलिस इस राज के भी खुलासे की कोशिश करने में जुटी है।

Read More: डकैतों की जबरदस्त प्लानिंग, वारदात से पहले तैयार किया रोडमैप, पुलिस को एक्टिव होने तक का नहीं दिया मौका

हाजीपुर जेल सिपाही की हत्या ( murder )
वैशाली पुलिस के मुताबिक रुदल राय ने मनीष सिंह के इशारे पर हाजीपुर मंडल कारा कक्षपाल दीप नारायण राय की भी हत्या ( Murder ) की थी। इसके बाद उसने गैंग के साथ मिलकर जयपुर के मानेसर और कोटा के नयापुरा में सोना लूटने की वारदातों को अंजाम दिया। करीब छह महीने पहले हाजीपुर पुलिस ने उसे वारदात को अंजाम देने के लिए जाते समय धर दबोचा था। उससे पुलिस ने दो पिस्टल और 23 किलो गांजा बरामद किया था।

Robbery: डकैती से 7 दिन पहले कोटा आए थे लुटेरे, रायपुरा की मान सरोवर कॉलोनी में रची थी 27 किलो सोना लूटने की साजिश