
Holika Dahan
कोटा . रंग और मस्ती का त्योहार होली उल्लास छाने में एक दिन ही शेष है। शहर होली के रंगों में रंगने को तैयार है। घर व बाजारों में होली की रंगत बिखर रहीं है। गुरुवार को होलिका दहन होगा। इसी के साथ होली की हुड़दंग शुरू हो जाएगी। जगह-जगह मस्तानों की टोलियां निकलेंगी। गीत-संगीत, चंग के साथ होली की मस्ती छाएगी। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का पर्व मनाया जाता है। उसके पहले होलिका दहन किया जाता है। शास्त्रों में भद्रा के समय होलिका दहन को शुभ नहीं माना जाता इसलिए भद्राकाल के समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन करना चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त।
ज्योतिषाचार्य अमित जैन के अनुसार गुरुवार शाम 7.40 बजे तक भद्रा रहेगी। 7.41 पर होलिका दहन करना श्रेष्ठ रहेगा। हालांकि 9.27 बजे तक होलिका दहन किया जा सकता है। रात 12.39 बजे से 2.12 बजे के मध्य शुभ के चौघडि़ए में भी होलिका दहन कर सकते हैं।
#khulkarkheloholi: होली की हुड़दंग को तैयार कोटा, झांकियों से सजा शहर
जगह-जगह सज रही झांकियां
शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से विशेष झांकियां सजाई जा रही हैं। केशवपुरा प्रथम चौराहे पर राधा का संगम होली संस्थान के तत्वावधान में होली महोत्सव मनाया जाएगा। संस्थान के अशोक जैसवाल ने बताया कि देशभक्ति से ओतप्रोत झांकी विशेष होगी।
Holi Special : राशि के अनुसार इन रंगों से खेलें होली, बदल जाएगी आपकी तकदीर
महावीर नगर डिस्पेंसरी के पास होलिका दहन होगा। अजय सिंह हाड़ा ने बताया कि होली को आकर्षक रंगोली से सजाया जाएगा। मान मंदिर समिति की ओर से टीलेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय होली महोत्सव मनाया जाएगा। समिति के महासचिव राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि एक मार्च को शाम 7.43 बजे होलिका दहन होगा। 2 को सुबह होली मिलन व रात को 7 बजे से भजन संध्या होगी। सुंदर धर्मशाला नवयुवक मंडल के तत्वावधान में सुंदर धर्मशाला के सामने होलिका दहन किया जाएगा। संदेशात्मक व मनभावन झांकियां सजाई जाएंगी। अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा ने बताया कि शाम 7 बजे झांकियां दर्शनार्थियों के लिए खोल दी जाएंगी।
Holi Special : खुल गया राज, हाथी पर होकर सवार लश्कर के साथ होली खेलने यहां जाते थे कोटा दरबार
आकर्षण का केंद्र बनी आदर्श होली
आदर्श होली संस्था की ओर से नयापुरा में बनाई झांकियां मंगलवार को दर्शनार्थियों के लिए खोल दी गई। झांकियां देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। देर रात तक लोग आते रहे। शहर में गत दिनों 27 किलो सोना लूट की घटना पर आधारित झांकी को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा राम सेतु, सोने की लंका व अन्य झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी हैं। द्रोणाचार्य और एकलव्य की झांकी व वृद्धाश्रम की झांकी देखकर लोग मोहित हो गए। संस्था के अध्यक्ष राकेश शर्मा राकू ने बताया कि बुधवार को स्कूली बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता होगी। एक मार्च को सारेगामा फैम गायक नितिन कुमार व संचारी बोस मुम्बई प्रस्तुतियां देंगे। उसके बाद अहमदाबाद के सलीम नृत्य व जयपुर के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
Published on:
28 Feb 2018 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
