सूर्य से सम्बन्धित पेड़ को काटने पर श्वसन व फेफड़ों से सम्बन्धित रोग परेशानी, चन्द्रमा मन के विकार, चिंता, अवसाद दे सकता है। मंगल के नाराज होने पर कोई घटना घटने की आशंका रहती है। बुध वाणी को अनियंत्रित व बुद्धि को भ्रमित कर सकता है। बृहस्पति चिंता, परेशानी दे सकता है। शुक्र दाम्पत्य जीवन में खटास,शनि दुर्घटना की आशंका, राहु व केतु रक्तविकार, चर्म विकार, उदर विकार समेत अन्य रोग दे सकता है।