5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Half Marathon: उत्साह से लबरेज हुए धावक, रोजाना दौड़ने की ट्रेनिंग ले रहे हैं सैकड़ों लोग

कोटा हाफ मैराथन की तारीख नजदीक आते ही लोगों का उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है। उम्मेद क्लब ट्रेनिंग सेंटर पर सैकड़ों लोग दौड़ना सीख रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Kota Half Marathon, Kota Half Marathon 2018, Heart Wise Group Kota, Kota Rajasthan Patrika, Health News in Hindi, Half Marathon in India

Hundreds of people are taking daily training for Kota Half Marathon

हार्टवाइज ग्रुप की पहल पर आयोजित होने जा रही पहली कोटा हाफ मैराथन वॉक-ओ-रन 2018 के लिए शहरवासियों में उत्साह दिखने लगा है। यह उत्साह शनिवार सुबह उम्मेद क्लब में आयोजित मैराथन ट्रेनिंग सेशन में दिखा। यहां विभिन्न आयु वर्ग के सौ से अधिक शहरवासी पहुंचे और प्रशिक्षण लिया। शहरवासियों को हाफ मैराथन का प्रशिक्षण देने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की है। इसमें कई सेशन होंगे। पहले सेशन में कोच अजय सेठी ने शहरवासियों को दौडऩा सिखाया।

Read More: दीवानगी की हर हद पार कर चुका था हत्यारा मंगेतर, खुद को भी मारे थे 21 चाकू

पहली बार हुआ है फ्री ट्रेनिंग का इंतजाम

हाफ मैराथन में दौडऩे के इच्छुक बच्चे, बड़े, बुजुर्ग सभी को यह ट्रेनिंग नि:शुल्क दी जा रही है। यह सेशन उम्मेद क्लब परिसर नयापुरा में सुबह 7.30 बजे से शुरू हुआ, जो 9.30 बजे तक चला। इस अवसर पर हार्टवाइज के संयोजक डॉ. साकेत गोयल, सदस्य कमलदीप सिंह, डॉ. अनीश खण्डेलवाल, तरूमीत सिंह बेदी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Read More: चेतन भगत ने मणिशंकर अय्यर का उड़ाया ऐसा मजाक कि अच्छे-अच्छों की बोलती हो गई बंद, देखिए क्या कहा

कैसे करनी है दौड़ की शुरुआत

कोच सेठी ने पहले वॉर्म अप एक्सरसाइज बताई। इसके बाद दौड़ शुरू करने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि स्टेप्स कैसे उठाएं, शरीर का झुकाव आगे की तरफ रखते हुए दौड़ें। उन्होंने कहा कि दौडऩे को कठिन माना जाता है, लेकिन यह आसान है और हर व्यक्ति दौड़ सकता है। इसके लिए नियमित अभ्यास जरूरी है। लम्बी दौड़ की तैयारी करने के लिए हमें नियमित रूप से छोटे-छोटे लक्ष्य तय कर दौड़ की दूरी बढ़ानी होगी। दौड़ खत्म करने के बाद भी कुछ व्यायाम करना चाहिए। उन्होंने ट्रेनिंग में शामिल शहरवासियों को दौड़ाया और कमियां बताते हुए सुधार की सलाह दी।

Read More: ओखी साइक्लोन ने छुड़ाई राजस्थान की कंपकपी, चलने लगी शीतलहर, ठिठुरने लगे लोग

25 फरवरी 2018 को होगी हाफ मैराथन

वॉक-ओ-रन 2018 आगामी 25 फरवरी को होगी। कोटा में पहली बार हाफ मैराथन हो रही है। इसके साथ ही 10 किमी की दौड़ और 6 किमी की वॉक भी होगी। हाफ मैराथन में देशभर के धावक शामिल होंगे। हार्टवाइज टीम के अजय मित्तल ने बताया कि आयोजन में टाइमिंग पार्टनर भारत के विख्यात टाइमिंग इंडिया होंगे। हॉफ मैराथन का टाइम राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य होगा।