
कोटा .
संस्कार, सेवा, समर्पण के लिए समर्पित स्वामी विवेकानन्द यूथ फ्रंट सोसायटी की ओर से 28 जनवरी को कबीरदास जी की रचनाओं और दर्शन पर आधारित कार्यक्रम कहत कबीर यूआईटी ऑडिटोरियम पर शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। सोसायटी के स्टेट चैयरमेन विकास शर्मा तथा सेक्रेटरी कपिल जैन ने बताया कि युवा पीढ़ी में संस्कारों का निर्माण करने और कबीरदास के विचारों का आधुनिक लोगों मेें स्थापित करने के उद्देश्य को लेकर कहत कबीर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुम्बई के प्रसिद्ध गायक नीरज आर्य के द्वारा कबीरदास की मूल शब्दावली को आधुनिक लोक फ्यूजन के साथ पेश किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नीरज आर्य के साथ मुकुंद रामास्वामी, वीरेन सोलंकी समेत पांच लोगों का दल आधुनिक सूफी संगीत के साथ कबीर के दोहों की प्रस्तुति देगा। इस दल के सभी सदस्यों ने इन्जिनियरिंग करने के बाद से कबीरदास के भजनों का विश्लेषण करके उसे आधुनिक युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समकालीन फ्यूजन के साथ जोड़ा है। वे केवल कबीर को ही गाते हैं तथा हाल ही में बादशाहो मूवी में जरा होशियार रहना रे, नगर में चोर आएगा... के द्वारा जबर्दस्त प्रसिद्ध पाई है। इससे पहले वे फिल्म हिन्दी मीडियम में विशाल ददलानी के साथ फकीरी... भी गा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 15वीं सदी में सामाजिक चेतना के अंग रहे संत कबीर के भजन नीरज आर्य और उनके कबीर कैफे के द्वारा तैयार किए गए फ्यूजन से युवाओं में लोकप्रिय और फिर से प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने 15वीं सदी के दोहों को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ पेश किया है, जिसे खासा पसंद भी किया जा रहा है। इण्डो वेस्टर्न के साथ ही कर्नाटक लोक संगीत का पुट लिए इस फ्यूजन के द्वारा कबीर के दर्शन को बढ़ावा मिल रहा है। इस प्रकार का संगीत सुनने वालों की कोटा में भी बड़ी संख्या रही है।
उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानन्द यूथ फं्रट वर्ष 2010 से सेवाए समर्पण और संस्कारों का युवाओं में प्रादुर्भाव करने के लिए कार्य कर रही है। जिसके द्वारा पौधरोपण, रक्तदान, युवा सम्मेलन, स्कूलों में ड्रेस का वितरण, स्वच्छ भारत अभियान , सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर समेत विभिन्न कार्यक्रमों को हाथ में लेकर सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं। सोसायटी के पास अभी 350 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं।
कार्यक्रम का ट्रेलर लांंच
स्वामी विवेकानन्द यूथ फ्रंट सोसायटी की ओर से गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में कबीर के ट्रेलर की मीडिया लांचिंग की गई। जिसमें महापौर महेश विजय, नगर विकास न्यास के चैयरमेन रामकुमार मेहता,बंसल क्लासेज के डायरेक्टर समीर बंसल, वाईस प्रेसीडेंट एके तिवारी तथा रजत सिटी के डायरेक्टर जुल्फि कार पठान मौजूद रहे।
Published on:
04 Jan 2018 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
