
कोटा. स्वतंत्रता सैनानी भैरवलाल काला बादल की जयंती पर सोमवार को यूआईटी के बालाजी नगर स्थित ऑडिटोरियम में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
श्री मीना समाज विकास समिति अध्यक्ष आर.डी. मीना ने बताया कि समारोह में राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष आर.के. मीना, राजीव गांधी जनजातीय विवि बांसवाड़ा के पूर्व कुलपति टी.सी. डामोर, अखिल भारतीय श्रीमीना सामाजिक एवं शैक्षणिक समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण मीना सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा, काला बादल न केवल समाज बल्कि जन-जन के प्रेरणा स्रोत हैं। उनके स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान, जीवन संघर्ष और सामाजिक सुधार में किए गए उल्लेखनीय कार्य से आमजन को परिचित कराने की जरूरत है। एेसे कार्यक्रमों से उनके संस्मरण और कविताएं जन-जन तक पहुंचेंगी।
कार्यक्रम में पूर्व संभागीय आयुक्त कोटा रघुवीरसिंह मीना, के.आर. मीना, प्रधान आयकर आयुक्त एस.पी. मीना, पूर्व सांसद रामनारायण मीना, पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीना, कमला मीना, पूर्व जिला प्रमुख रामचरण मीना, पूर्व निदेशक सीताराम मीना, उपाध्यक्ष हेमराज मीना, हरिप्रकाश मीना, पूर्व विधायक रामगोपाल झरवाल, रामस्वरूप मीना, शिवजीराम प्रतिहार सहित सम्भाग के समस्त वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Read More: जीत के ढ़ोल बजाकर जश्न मनाकर में डूबे समर्थक... देखिए तस्वीरें
110 प्रतिभाओं को नवाजा
सम्मान समारोह में करीब 110 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं आर्थिक सहायता देकर सम्मानित किया गया। इनमें 10वीं, 12वीं में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 65 विद्यार्थी हैं। उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 32 विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 10 हजार से 30 हजार तक की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
चीता के माता-पिता का सम्मान
कार्यक्रम में आरपीएफ कमांडेंड चेतन चीता के माता-पिता सुभद्रा चीता और रामगोपाल चीता का भी सम्मान किया।
85 यूनिट रक्त एकत्र
काला बादल सामुदायिक भवन परिसर में समिति की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 85 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। शिविर का पूर्व सांसद इज्यराज सिंह, कांग्रेस नेता पंकज मेहता और रविन्द्र त्यागी ने अवलोकन किया।
छात्रवृत्ति योजना शुरू
स्वंतत्रता सैनानी लक्ष्मीनारायण झरवाल के नाम से आर्थिक दृष्टि से कमजोर प्रतिभावान छात्राओं को आर्थिक सहायता की एक नई योजना का शुभारम्भ भी किया। योजना के प्रपत्र का विमोचन भी किया गया। समारोह में कोटा, बूंदी और झालावाड़ के लोग भी शामिल हुए।
Published on:
04 Sept 2017 10:54 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
