
Kapil Sharma s film Firangi secret Leaked
कपिल शर्मा के फैन्स के लिए बिग न्यूज है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फिरंगी' का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म से जुड़ा सबसे बड़ा राज भी खुल गया है। फिल्म के ट्रेलर में कपिल शर्मा अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आ रहे हैं। जिसमें वह एक फिरंगी को लात मारते दिख रहे हैं। इस सबसे बड़े सीक्रेट का खुलासा फिल्म में पहलवान की भूमिका निभाने वाले कलाकार विशाल ओमप्रकाश शर्मा ने किया है। विशाल फिल्म में अंग्रेजों की तारीफ करने की वजह से कपिल से इतने नाराज हो गए कि खुलेआम उनकी टांग तोड़ने तक की धमकी दे डाली।
बेहद इनोसेंट है 'फिरंगी' का मंगा
कपिल शर्मा की मच अवेटेड फिल्म 'फिरंगी' में पहलवान का बेहद अहम किरदार निभाने वाले विशाल ओमप्रकाश शर्मा ने राजस्थान पत्रिका के साथ साझा की इस फिल्म की बेहद सीक्रेट जानकारियां। उन्होंने बताया कि फिल्म का मुख्य किरदार पंजाब के गांव का बेहद इनोसेंट बंदा मंगा है। इस रोल को खुद कपिल शर्मा कर रहे हैं। भोले-भाले मंगा को लोग इतना परेशान करते हैं उसे लगने लगता है कि बंदूक होना जरूरी है। इसी बंदूक की चाहत में वो अंग्रेजों की फौज में भर्ती होना चाहता है, लेकिन जब भर्ती के लिए दौड़ लगाना शुरू करता है तो उसके पैर में कांटा चुभ जाता है और उसे भर्ती से बाहर निकाल देते हैं।
फिर लात आई काम
तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बंदूक नहीं मिल पाती तो एक रोज यही लात उसके काम आती है, जिससे उसने अंग्रेजों को खूब मारा है। मंगा की लात का जादू ऐसा चल पड़ता है कि अंग्रेज कप्तान उससे हर रोज लात खाने को उतावला हो उठता है, लेकिन मंगा उसके सामने शर्त रखता है कि बदले में उसे बंदूक चाहिए। अंग्रेज अफसर भोले-भाले मंगा को डंडा देकर पटा लेता है। हालांकि मंगा को लगता है कि वह अंग्रेज फौज में बड़ा साहब बन गया है, लेकिन अंग्रेज उसे सिर्फ लात मारने के लिए ही नौकरी देता है।
अंग्रेजों की तारीफ करना पड़ गया भारी
कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी में पहलवान की अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर विशाल ओमप्रकाश शर्मा बताते हैं कि अंग्रेजों की तारीफ करना कपिल शर्मा को इतना भारी पड़ जाता है कि वह खुद सरेआम उनकी टांग तोड़ने की धमकी दे डालते हैं। विशाल बताते हैं कि मंगा इतना सीधा-साधा बंदा है कि अंग्रेजों की मुखालफत करने वालों से कह बैठता है कि सारे अंग्रेज बुरे नहीं होते। बस यहीं से आता फिल्म में असली टि्वस्ट। राजा से लेकर प्रजा और गांव वाले तक मंगा के खिलाफ हो जाते, लेकिन जनाब यही मंगा लात मार-मार कर ना सिर्फ पूरी मूवी में लोगों का मनोरंजन करता है, बल्कि अंग्रेजों को मुल्क से बाहर भी निकाल फेंकता है।
Updated on:
27 Oct 2017, 11:29 AM IST
Published on:
27 Oct 2017, 11:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.