4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल चोरी के शक में बालक को कड़े से बांधकर बेरहमी से पीटा

मोबाइल चोरी के संदेह में 13 वर्ष के बालक बबलू को कमरे में बंद कर कड़े से बांधकर बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 13 Nov 2017, 2:10 AM IST

Crime

Crime

नैनवां. मोबाइल चोरी के संदेह में 13 वर्ष के बालक बबलू को कमरे में बंद कर कड़े से बांधकर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बालक के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हो गए।पुलिस ने बालक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बबलू ने बताया कि नैनवां में कम्प्यूटर की दुकान लगाने वाले सातखालिया मानपुरा निवासी इन्द्रेश धाकड़ बबलू को मोबाइल चोरी के संदेह पर घर ले गया।

Read More: राजस्थान में पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक, बिना वीजा पासपोर्ट के काठमांडू के रास्ते आया भारत


जहां पर इन्द्रेश व उसके चार साथियों ने बबलू को कड़े से बांध दिया और लोहे के पाइप व लकडिय़ों से मारपीट की। उसके बाद इन्द्रेश व उसके चार अन्य साथी खोढ़ी गांव ले गए। वहां पर भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उसके चिल्लाने पर ग्रामीणों ने बालक को छुड़ाया।ग्रामीणों को देखकर आरोपित अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। बालक के माता-पिता नहीं है।
बालक ने थाने पर पहुंचकर आपबीती सुनाई और रिपोर्ट सौंपी। पुलिस ने रिपोर्ट पर इन्द्रेश व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी।

Read More: हिस्ट्रीशीटर के घर से दबोचा पाकिस्तानी नागरिक, बिना पासपोर्ट वीजा के नेपाल बार्डर से घुसा था भारत में

मां व भाई पर किया जानलेवा हमला
तालेड़ा . जाखमूंड गांव में एक जने ने रविवार रात मां व भाई पर जानलेवा हमला कर गंभीर घायल कर दिया। घायलों का तालेड़ा चिकित्सालय लाकर इलाज कराया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेमंत सुवालका ने आपसी कहासुनी को लेकर मां इंद्राबाई व भाई ओमप्रकाश के साथ मारपीट कर दी। दोनों घायल हो गए।

Read More: हवा ही नहीं यहां तो पानी भी हो गया जहरीला, दम तोड़ने लगी जीवनदायनी चंबल

ऑटो पलटने से युवक की मौत
शहर के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार रात ऑटो पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जिसका रविवार सुबह सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच कर रही सदर थाना पुलिस ने बताया कि शहर के विकास नगर निवासी गोरधन नायक ऑटो को लेकर लंकागेट से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी अचानक स्पीड ब्रेकर पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे युवक उसके नीचे दबकर घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।