6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC Paper Leak: ‘मेहनत करने वाले मास्टर नहीं बन पाते, नकल करने वाले बन जाते हैं कलक्टर’

RPSC Paper Leak: : डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि युवा दिन-रात मेहनत करके पढ़ाई करता हैं। बावजूद इसके वो मास्टर, डॉक्टर, इंजीनियर नहीं बन सकता, लेकिन नकल करने वाला अभ्यर्थी कलक्टर तक बन जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Santosh Trivedi

Dec 29, 2022

rpsc_paper_leak_latest_news.jpg

rpsc paper leak

RPSC Paper Leak: कोटा जिले में बुधवार को भाजपा की सांगोद और रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की जन आक्रोश महासभाएं हुईं। सांगोद में मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पेपर लीक मामले सहित महिला अत्याचार, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मामलों में राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार भर्ती परीक्षाओं के नाम पर युवाओं के साथ छलावा कर रही है। भर्ती परीक्षाएं करवाती हैं, बेरोजगारों से शुल्क के नाम पर करोड़ों रुपए वसूलती है, सरकारी नौकरी की उम्मीद में युवा मेहनत करता है, बाद में पेपर लीक हो जाता है।

यह भी पढ़ें : Paper Leak के बाद अब राजस्थान के इस जिले से आई चौंकाने वाली खबर, परीक्षा केंद्र पर हुआ ऐसा

लाखों बेरोजगारों के अरमान टूट जाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा दिन-रात मेहनत करके पढ़ाई करता हैं। बावजूद इसके वो मास्टर, डॉक्टर, इंजीनियर नहीं बन सकता, लेकिन नकल करने वाला अभ्यर्थी कलक्टर तक बन जाता है। देहात जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में किसानाें को खाद मांगने पर लाठियां मिलती है। उधर रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की महासभा कोटा शहर में हुई, जिसमें विधानसभा के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने कोटा के विकास पर तंज कसा।

यह भी पढ़ें : सर पेपर लीक हो चुका है, बस में हो रहा खेल, अभ्यर्थी ने फोन कर उदयपुर SP को बताया था...

राज्यसभा सांसद मीणा ने भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि यात्रा के जरिए राहुल गांधी देश में महंगाई, बेरोजगारी, तनाव बढ़ने जैसी बातें करते है, लेकिन इन सब चीजों में राज्य की कांग्रेस सरकार आगे है। राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।